
Rewari Crime: हरियाणा रोडवेज की बसों मे पर्स चोरी की वारदाते नहीं थम रही है। एक बार फिर बस मे सवार एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स मे हजारों रूपए के गहने व नकदी थी। जब महिला उतरने लगी तो उसे चोरी का पता चला। पर्स गायब होने से महिला की नींद उड गए।
जानिए क्या है मामला: महेंद्रगढ़ जिला के कनीना थाना क्षेत्र में बस में यात्रा कर रही एक महिला का कीमती सामान से भरा पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ज्योति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 21 नंवबर की सुबह करीब 11:30 बजे अपने ससुराल रेवाड़ी के नांगल मूंदी से अपने गांव रसूलपुर जाने के लिए बस में सवार हुई थी। बस में बैठने के बाद उन्होंने अपने पर्स से किराया निकाला और भुगतान किया, जिसके बाद पर्स को अपने बैग में रख दिया।Rewari Crime
जेवरात गायब: पीड़िता के अनुसार जब वह गुढ़ा अड्डा पर बस से उतरी और कुछ सामान खरीदने के लिए अपना पर्स निकालना चाहा तो पर्स बैग से गायब था। पर्स में एक दो तोले की सोने की चेन, शादी में दिया गया सोने का मंगलसूत्र, कैंटीन कार्ड, और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।Rewari Crime
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
मामला दर्ज कर जांच शुरू: महिला ने पर्स गायब होने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका पर है बस में पास मे बैठी किसी सवारी ने महिला का पर्स चोरी किया है।Rewari Crime
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
