रेवाड़ी: बिजली कटौती और रात में लाइनमैन की नहीं के चलते लोगो का गुस्सा फूट पडा। कई दिनों से पेरशान आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार रात को बलियार स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने जमकर हमांगा काटा तथा बिजली बोर्ड के अधिकारियो को खूब खरी खोटी सुनाई। करीब एक घंटे तक सब स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कियां
बता दे बालियर स्थित सब स्टेशन से करीब 15 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में अक्सर बत्ती गुल हो जाती है लेकिन सब स्टेशन पर कोई लाइनमैन ड्यूटी पर नहीं रहता जिससे घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुस्साए लोगो ने पावर स्टेशन
रात को बडी संख्या में लोग बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध घोषित बिजली कटों और रात को फॉल्ट ठीक नहीं करने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। इसी को लेकर ग्रामीणों ने ताला लगा दिया।
बिजली घर पर ताला लगाने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण बिजली घर पर लगा खोला।
लोगों का आरोप है कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बिजली निगम के अधिकारी लाइनमैन की कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं।












