शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर क्यों हुआ बवाल, किसने तोडे ट्रेन के शीशे ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के रेलवे जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिंगस जाने वाली शकूरबस्ती–फुलेरा ट्रेन में सीट नहीं मिलने से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों का…


रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर क्यों हुआ बवाल, किसने तोडे ट्रेन के शीशे
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर क्यों हुआ बवाल, किसने तोडे ट्रेन के शीशे
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के रेलवे जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिंगस जाने वाली शकूरबस्ती–फुलेरा ट्रेन में सीट नहीं मिलने से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और ट्रेन के कई डिब्बों की खिड़कियां व शीशे तोड़ दिए। हालाकि जीआरपी ने कई यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

 

जानिए क्यों हुआ ऐसा: बता दें कि नववर्ष के अवसर पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे खाटूश्याम और रिंगस जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अचानक काफी बढ़ गई। ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफार्म पर सैकड़ों यात्री मौजूद थे। बताया गया कि ट्रेन में पहले से सवार यात्रियों ने भीड़ को देखते हुए डिब्बों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए, जिससे बाहर खड़े यात्रियों को चढ़ने का मौका नहीं मिला। अचानक हुई इस हंगामें को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

गेट बदं से हुआ विवाद: बता दे दरबाजे अंदर सें बदं किए हुए थे। इसी बात को लेकर बाहर खड़े यात्रियों में नाराजगी बढ़ती गई और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। गुस्साए यात्रियों ने प्लेटफार्म के दोनों ओर से ट्रेन के डिब्बों की खिड़कियों और शीशों को तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं।

जीआरपी ने संभाला मोर्चा’ जैसी इस तरह की तोड फोड की सूचना मिली तो जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक यात्रियों की संख्या काफी अधिक हो चुकी थी और हुड़दंग जारी रहा। पुलिस ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, मगर कुछ देर तक हालात पर काबू नहीं पाया जा सका।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

GRP थाना के कार्यवाहक प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।  वीडियों सोर्स: दैनिक जागरण

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp