शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking News: रेवाड़ी सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष को ACB ने क्यों दी धमकी ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: रेवाड़ी। शुक्रवार को नूंह एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रेवाड़ी ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिस पर छापा मारा और ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) सौरभ उपाध्याय को 35,000…


Breaking News: रेवाड़ी। शुक्रवार को नूंह एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रेवाड़ी ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिस पर छापा मारा और ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) सौरभ उपाध्याय को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रेवाडी में एक बात तेजी से वायरल हो रही है कि रेवाडी सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष को ACB ने क्यों दी धमकी

Advertisement

ऑपरेशन के बाद, जब ACB टीम BDPO को सरकारी बोलेरो गाड़ी में लेकर जाने वाली थी, तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई। हालांकि, कुछ देर बाद मेन गेट पर खड़ी कार को हटा दिया गया और ACB टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में BDPO को लेकर चली गई। BDPO के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।Breaking News

BDPO ने विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये के बिल पास करने के बदले ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के पति रविंदर खोला से 10% कमीशन की मांग की थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे रविंदर खोला रिश्वत की पहली किस्त, 35,000 रुपये देने के लिए गढ़ी बोलनी रोड पर BDPO के ऑफिस पहुंचे।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

बडा सवाल: ब्लॉक समिति चेयरपर्सन ममता थी लेकिन बिल पास करवाने के लिए कार्यालय में हमेश उसके पति रविंदर खोला क्यों आते थे। यहां भी एक बडा सवाल उठ रहा है कि कहीं इस छापेमारी के पिछे कोई राजनीति तो नहीं है। लेकिन लोगो का यह भी कहना है सरपंच सहित अनेक पदो पर महिलाए नियुक्त होने बावहूद उसने पति या फिर सुसर का कब्जा बना हुआ है। यहां सवाल यह है कि बिल पास करवाने के लिए चेयरपर्सन ममता क्यो नही आई। या​ फिर उसने ACB को शिकायत क्यों नही की।

जैसे ही रविंदर खोला ने रिश्वत के पैसे दिए, नूंह ACB इंचार्ज जाकिर हुसैन के नेतृत्व वाली टीम, ने ऑफिस पर छापा मारा और BDPO को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। BDPO की गिरफ्तारी से ऑफिस में हड़कंप मच गया। कई गांव के सरपंच ऑफिस में जमा हो गए।Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

क्यो लगाई गेट के आगे कार, जानिए क्या था इरादा: बताया जा रहा है कुछ लोग बीडीपीओ टी से छुडवाया जाहते थे। बता दे कि यह कार सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष की थी। जब ACB टीम ने कार्रवाई की धमकी दी, तो कार को गेट से हटा दिया गया।Breaking News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp