रेवाड़ी: एक सप्ताह में गोवंशों के हमले में रिटायर्ड कैप्टन जगराम और प्रताप सिंह की मौत की घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी है। गोवंश के हमले में एक सप्ताह में दो बुजुर्गों कैप्टन जगराम और प्रताप सिंह की मौत की घटना से आहत लोगों ने वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई में तेजी लाने और बंदरों के उत्पात से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
पशुओं के चलते हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में वीरवार को नागरिकों ने सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जागरूक नागरिक मंच, सेवा स्तंभ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर शहर से बाहर किया जाए, इनके कारण जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इस दौरान नगर परिषद की कथित संवेदनहीनता की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
प्रदर्शनकारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर पशुओं को तत्काल पकड़कर नंदीशालाओं में भेजने, जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को उचित मुआवजा देने और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
एक सप्ताह में गोवंशों के हमले में रिटायर्ड कैप्टन जगराम और प्रताप सिंह की मौत की घटना को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्श किय। पशुओं को नहीं पकड़े जाने को लेकर लोग प्रदर्शन करने लगे हैं। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी। इसमें जिस अधिकारी का दोष मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। शुक्रवार को 2 बजे बैठक बुलाई गई है जिसमे रेवाड़ी और धारूहेड़ा से पशुओं को पकड़ कर नंदीशाला भेजने की ठोस नीति तैयार की जाएगी।
डीसी ने आश्वासन दिया है नपा के गोंवश पकडने वाले पूरे रिर्काड की जांच करवाई जाएगी।साफ जाहिर है होना जाना कुछ नहीं है। नगरपरिषद पर कार्रवाई नहीं हो इसलिए जनता का झूठी दिलाजा देकर मामल को ठंडा किया जा रहा है। वास्तव में रेवाड़ी नगर परिषद पूर्णतया भ्रष्ट जो हर साल कूडे उठाने, पशु पकडने व हर काम पर लोगो का ठग रही हैं














