Weather News: सावधान! हरियाणा में भयंकर बारिश का अलर्ट

On: April 11, 2026 7:46 PM
Follow Us:
Haryana Weather Alert

 Weather News:हरियाणा में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसानो से अपील है कि वे मौसम के अनुसार ही खेतो में काम करें ताकि कोई नुकसान नहीं हो। क्योकि अचानक होने वाली बारिश से पहले भी किसानो को काफी नुकसान हो चुका है। Weather News

 

राज्य के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हरियाणा में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के कई जिलों में आज तूफानी बारिश होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। 8 अप्रैल तक राज्य में ऐसे ही भारी बारिश होती रहेगी।

 ओलावृष्टि का अलर्ट जारी (Haryana Weather News)

राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि भी होने वाली है। गुरुग्राम हिसार पलवल नूह समेत कई जिलों में आज भारी ओलावृष्टि देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के द्वारा किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बारिश के दौरान किसानों को घर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर, मेवात, झज्जर, रोहतक और पलवल में हल्की बूंदाबांदी में आज तूफानी बारिश होने वाली है। तीन से चार दिनों तक इन जिलों के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। लगातार होने वाली बारिश से सड़क पर पानी भर गया है और किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी है।Also Read:Haryana News : हरियाणा के इन जिलों में 8 नए PHC का होगा निर्माण, 37.60 करोड रुपए होंगे खर्च

राज्य के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। Weather News

ऑरेंज अलर्ट जारी: मौसम विभाग का कहना है एक बार फिर ​हरियाणा में मौसम में बडा बदलाव होने वाला है। आएमडी ने अलर्ट के चलते बारिश की चेतावनी दी है। हरियाणा के
गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात), महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल है, जहां तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है, जबकि हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

इन 8 जिलों में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 80km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Haryana Weather News: इन 8 जिलों में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 80km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Haryana Weather News: हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके वजह से नौतपा के दौरान भी राज्य में तूफानी बारिश हो रही है। दो दिनों से राज्य का मौसम ठंडा बना हुआ है और राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तापमान में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

आज इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज हरियाणा के सिरसा भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी पलवल यमुनानगर गुरुग्राम सहित कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है वहीं कई जगहों पर हवा 90 किलोमीटर की रफ्तार से भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार हिसार फतेहाबाद पंचकूला कुरुक्षेत्र रोहतक सहित कई जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होगी। पिछले 1 महीने से राज्य में ही हीट स्ट्रोक चल रहा था लेकिन अब बारिश होने से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

जून में फिर बढ़ेगी गर्मी

जून के महीने में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अंको की माने तो जून के महीने में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले महीने तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है वहीं दिन के साथ-साथ रात के समय भी लू का खतरा बढ़ सकता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कब तक मानसून देगा दस्तक

केरल में मानसून ने दस्तक दे दिया है लेकिन मानसून के आगे बढ़ाने में अभी समय लगेगा। हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में मानसून 22 से 25 तारीख तक पहुंच सकता है। हालांकि इस बार मानसून राज्य को बहुत ज्यादा समय में कर करेगा।

इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: इस जिले में आज नहीं चलेगा इंटरनेट, SMS पर भी रोक

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के NIT जोन में एक विशिष्ट दायरे के भीतर आज इंटरनेट, एसएमएस को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। आज फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में तोड़फोड़ अभियान शुरू किया जाएगा जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा आज 30 तारीख को इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा को बंद कर दिया गया है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के द्वारा इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। प्रशासन को खुफिया जानकारी मिली है कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान तनाव उत्पन्न हो सकता है और कुछ उपद्रवी सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि आज फरीदाबाद जिले में इंटरनेट व्यवस्था पर रोक लगाई गई है।

क्यों लिया गया है फैसला

सरकार का मानना है कि व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर आदि के माध्यम से भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलाया जा सकता है। इससे भीड़ इकट्ठा हो सकती है इसलिए पहले ही सरकार ने सख्त कदम उठाया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आज 30 तारीख को सुबह 00:30 बजे से लेकर रात के 10:00 तक इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। हालांकि बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़े मैसेज आते रहेंगे इस पर किसी भी तरह का रोक नहीं रहेगा। घर और कार्यालय में जो ब्रॉडबैंड या फिर लाइन इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है उसे पर भी रोक नहीं लगेगा।

BREAKING NEWS

HTET परीक्षा स्थगित, बोर्ड चेयरमैन ने बताई ये वजह

HTET: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) को स्थगित कर दिया है। इससे पहले शिक्षा बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को परीक्षा की तारीखों की घोषणा की थी। इस फैसले का असर करीब 2.45 लाख युवाओं पर पड़ेगा, जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। HTET

जानिए क्यों की डेट चेज: बता दे कि 14 जून को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) की परीक्षा भी निर्धारित है। दोनों परीक्षाओं की तारीखें टकरा रही थीं। इन्हीं सभी पहलुओं को देखते हुए बोर्ड ने फाइल मंगवाकर HTET परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया। HTET

क्यों लिया ये बडा फैसला: बता दे कि डॉ. पवन शर्मा को चेयरमैन पद से हटाने के बाद शंकर धुप्पड़ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। 27 मई को पदभार संभालने के महज दो दिन बाद ही शंकर धुप्पड़ ने HTET परीक्षा को पोस्टपोन करने का निर्णय लिया। HTET

धुप्पड़ ने परीक्षा स्थगित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों में बोर्ड के पास सैकड़ों ई-मेल और फोन कॉल आए थे। इसके अलावा कई छात्र संगठनों ने भी ज्ञापन सौंपे थे। छात्रों का कहना था कि इतनी भीषण गर्मी में परीक्षा देना काफी मुश्किल होगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

नई तारीख का जल्द होगा ऐलान: बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि HTET-2025 की नई परीक्षा तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

#HTET2025 #HaryanaBoard #HTETExam #EducationNews

ACB की बड़ी कारवाई 50 हजार की रिश्वत लेते HSVP कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana ACB Action: ACB की बड़ी कारवाई 50 हजार की रिश्वत लेते HSVP कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

Haryana ACB Action: हरियाणा के कैथल जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पर वीटा बूथ की अनुमति दिलाने के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा है।

वीटा बूथ की परमिशन के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार चीका निवासी तिलक राम ने एसीबी फतेहाबाद को शिकायत दी थी कि वह वीटा बूथ खोलने के लिए परमिशन लेना चाहता था। आरोप है कि HSVP कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार ने फाइल आगे बढ़ाने और अनुमति दिलाने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ।

रिकॉर्डिंग के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग करवाई गई। रिकॉर्डिंग में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये देकर HSVP कार्यालय भेजा गया। जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में पूरी की गई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रिश्वत की रकम भी बरामद

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के पास से रिश्वत के 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच

अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी और की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और रिश्वत लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा के पूर्व IAS अधिकारी की AC फटने से दर्दनाक मौत

IAS Officer Tragic Death: हरियाणा के पूर्व IAS अधिकारी की AC फटने से दर्दनाक मौत

IAS Officer Tragic Deathहरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग की दिल्ली में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। घर में लगे एयर कंडीशनर के फटने से पूर्व आईएएस अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई है वही उनके बेटे की हालत गंभीर है।

देर रात हुआ हादसा

हादसा देर रात दिल्ली के होज खास इलाके में हुआ। घर के अंदर अचानक धमाके की आवाज आई जिसके बाद आग फैलने लगी। आग की लपटो को देखकर आसपास के लोग तुरंत पूर्व आईएएस अधिकारी के घर के तरफ गए तब तक आग बहुत फैल गई थी।

आग की चपेट में आए पिता-पुत्र

हादसे के समय घर में परिवार के सदस्य और स्टाफ समेत कई लोग मौजूद थे। आग फैलने के दौरान धनेन्द्र कुमार और उनका बेटा उसकी चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान धनेन्द्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

हरियाणा प्रशासन में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

धनेन्द्र कुमार हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारियों में गिने जाते थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के सचिव भी रह चुके हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

प्रारंभिक जांच में AC ब्लास्ट की आशंका

दमकल विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में लगे एयर कंडीशनर यूनिट में तकनीकी खराबी के बाद विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Best24News पर आपको मिलती हैं हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाओं की जानकारी, रोजगार अपडेट, शिक्षा समाचार, मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी अहम सूचनाएं। हमारी कोशिश है कि पाठकों तक हर खबर सबसे पहले और सही तथ्यों के साथ पहुंचे।

 

Follow Us

Follow Us On Social Media
Get Latest Update On Social Media
Join Now

 

© Bes24News • All rights reserved.

Best24News पर आपको मिलती हैं हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाओं की जानकारी, रोजगार अपडेट, शिक्षा समाचार, मौसम और ट्रैफिक से जुड़ी अहम सूचनाएं। हमारी कोशिश है कि पाठकों तक हर खबर सबसे पहले और सही तथ्यों के साथ पहुंचे।

 

Follow Us

Follow Us On Social Media
Get Latest Update On Social Media
Join Now

 

© Bes24News • All rights reserved.