गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

हरियाणा में फिर बदला मौसम: पंचकूला, अंबाला समेत इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Written by: Harsh Rajput

Published:

हरियाणा (Best24News): कई दिनों से भीषण उमस और तेज गर्मी की मार झेल रहे हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार देर रात से प्रदेश के मौसम में अचानक बड़ा…


हरियाणा में मानसून
हरियाणा में मानसून
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best24News): कई दिनों से भीषण उमस और तेज गर्मी की मार झेल रहे हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार देर रात से प्रदेश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। गुरुवार तड़के राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गड़गड़ाहट और आंधी के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है, वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी घंटों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है।

Advertisement

बारिश से बिगडे हालात: हरियाणा में गुरूवार को आई तेज बारिश और तेज हवाओं का असर जिला जींद में व्यापक रूप से देखा गया। जींद में तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के मकान के सामने भारी जलभराव हो गया। हवाएं इतनी तेज थीं कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स भी उखड़कर गिर गए।

इन 17 जिलों बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा निम्नलिखित जिलों में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

तापमान गिरा, गर्मी से राहत

बारिश से ठीक पहले दिन में खिली तेज धूप के कारण हिसार का तापमान 38.4°C (बालसमंद 38.5°C) तक पहुंच गया था, जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और पलवल में भी पारा 37°C को पार कर चुका था। भीषण गर्मी के कारण राज्य में बिजली की मांग 11,500 MW के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी, जिससे निपटने के लिए कई जिलों में 2 से 3 घंटे के घोषित-अघोषित कट लगाने पड़ रहे थे। बारिश होने से बिजली की खपत और तापमान दोनों में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।

जानिए कहां हुई ज्यादा बारिश:
मौमस विभाग के अुनसार पलवल जिले में सामान्य से 21% अधिक (473.4 मिमी) बारिश दर्ज हुई है। जींद में सामान्य से 60% कम (145.5 मिमी) और सिरसा में 58% कम (88.1 मिमी) बारिश हुई है। इसके अलावा कैथल, रोहतक, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और हिसार में भी 35% से 48% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp