रेवाड़ी किसानों के लिए बागवानी मेला, 19 सितंबर को करनाल जाएगी बस

On: September 16, 2026 9:44 PM
Follow Us:
CM HARYANA NAYAB SAINI
CM HARYANA NAYAB SAINI

रेवाड़ी। उद्यान विभाग की ओर से 19 और 20 सितंबर को महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल में प्रथम बागवानी मेले का आयोजन किया जाएगा। रेवाड़ी जिले के किसानों को मेले में ले जाने के लिए 19 सितंबर को सुबह बस की व्यवस्था की गई है। किसान अपनी सीट बुक करा सकते हैं।

बागवानी मेले में किसानों को आधुनिक खेती और बागवानी से जुड़ी नई तकनीकों, फसलों और कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा किसान मेले में मौजूद विशेषज्ञों से खेती और बागवानी से संबंधित जानकारी भी ले सकेंगे। बता दे इस मेले का उद्घाटन 19 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे और अध्यक्षता कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे

 

उद्यान विभाग के अनुसार बस में सीट बुक कराने या मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बावल, रेवाड़ी और धारूहेड़ा ब्लॉक के किसान गोविंद, खोल ब्लॉक के किसान रेखा तथा डहीना और कोसली ब्लॉक के किसान मनजीत से संपर्क कर सकते हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now