Haryana News: हरियाणा में गर्मी के चलते पहले ही पानी की मारा मारी हो रही है। वहीं एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद के बाद भाखड़ा बांध का पानी रोक दिया गया है। पानी के रोके जाने के बाद हरियाणा के रेवाड़ी सहित कई शहरों के लिए पानी की परेशानी बढ़ गई है।Haryana News
विभाग ने भेजा पत्र: पानी की किल्लत व पानी बदं होने पर रेवाड़ी जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से और पानी के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया है। अगर पानी नहीं छोड़ा गया तो जल्द ही शहर में दो दिन में एक बार पानी की सप्लाई की जा सकती है। यानि एक बार फिर पानी की समस्या गहरा सकती है।Haryana News
बता दे पहले रेवाड़ी के लिए भाखड़ा बांध का पानी करीब 16 दिन आता था ऐसे में 16 दिन के स्टाक से आगे पूरे महीने का काम चल जाता था। लेकिन इस बार रेवाडी जिले में पांच दिन पूर्व ही नहरी पानी बंद कर दिया गया है। पानी के पहले बंद करने से ऐसे में कालाका व लिसाना जलघर भरे नहीं गए है। जब टैंक ही नही भरे तो अब बाकी दिन पानी की आपूर्ति कैसे होगी।
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
एक दिन एक दिन आएगा पानी: बता दे फिलहाल भाखडा से पानी की आना बदं हो गया है। पानी का स्टॉक कम होने के चलते अब शहर में पानी की राशनिग शुरू हो गईइ है। रेवाड़ी
शहर में फिलहाल एक दिन छोड़कर एक दिन ही पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
