शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Viral News: भिखारी से हुआ 6 बच्चों की मां को प्यार, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Viral News: उत्तरप्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 बच्चों की मां एक भिखारी को दिल दे बैठी। जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला…


Viral News Mother of 6 children fell in love with a beggar this is how their love story began
Viral News Mother of 6 children fell in love with a beggar this is how their love story began
Google News Follow us on Google

Viral News: उत्तरप्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 बच्चों की मां एक भिखारी को दिल दे बैठी। जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और दोनों फरार हो गए।

महिला का पति थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

 

जानें क्या है पूरा मामला ? 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

जानकारी के अनुसार ये मामला हरदोई के हरपालपुर इलाके का है। यहां रहने वाली 36 वर्षीय महिला राजेश्वरी अपने 6 बच्चों और पति राजू को छोड़ कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति राजू पुलिस थाने पहुंचा।

भीख मांगने घर पर आता था भिखारी 

 

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

यहां उसने पुलिस को शिकायत दी। 45 वर्षीय राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़कियां के रहने वाला नन्हे पंडित कभी-कभी भीख मांगने उसके गांव आता था। जब भी वह उस इलाके में आता तो उसके घर पर भी भीख मांगने जरूर आता था।

भिखारी के प्यार में दीवानी हुई महिला 

उसकी पत्नी राजेश्वरी और नन्हे पंडित अक्सर बातचीत होती थी। लेकिन उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसे पता चला कि राजेश्वरी और नन्हे पंडित फोन पर भी बाते करते है। भीख मांगते-मांगते कब उसकी पत्नी को भिखारी से मोहब्बत कर बैठी इसकी खबर ही नहीं लगी।

घर से बाजार जाने का बहाना बनाकर हुई फरार 

पति का कहना है कि “3 जनवरी को दोपहर 2 बजे के आसपास, पत्नी राजेश्वरी ने बेटी खुशबू को बताया कि वह कपड़े और सब्जियां खरीदने के लिए बाजार जा रही है। लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब उसकी पत्नी बाजार से नहीं लौटी तो वह खोजबीन करने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी पत्नी को एक भिखारी भगा ले गया है।

पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस 

पीड़ित पति ने बताया कि भैंस और मिट्टी बेचकर उसने जो पैसे घर में बचाकर रखे थे, पत्नी उसे भी लेकर चली गई है। फिलहाल इस मामले में पति राजू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp