
धारूहेड़ा (Best24News): AIDS जैसी गंभीर और लाइलाज बीमारी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा युवाओं और आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से धारूहेड़ा और सामाजिक संस्थाओं की अनूठी पहल शुूरू की है। दोंनो के सयुंक्त अभियान में धारूहेड़ा में बुधवार क विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक (Street Play) के माध्यम से लोगों को एड्स के लक्षण, बचाव के उपायों और इससे जुड़े सामाजिक कलंक (Stigma) को खत्म करने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए सरल भाषा में समझाई गई एचआईवी की सच्चाई
कलाकारों ने अपनी प्रभावी और सजीव प्रस्तुतियों से दर्शकों को यह समझाया कि एचआईवी संक्रमण कैसे फैलता है और किन सावधानियों को अपनाकर इससे पूरी तरह बचा जा सकता है। नाटक के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि एचआईवी छूने, साथ खाने या हाथ मिलाने से नहीं फैलता, बल्कि इसके फैलने के कुछ निश्चित कारण होते हैं। समय पर जांच, सही जानकारी और सुरक्षित जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। समाज से यह आह्वान किया गया कि एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न किया जाए, बल्कि उन्हें उचित इलाज और संबल प्रदान किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग और युवाओं की सक्रिय भागीदारी
इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य विशेषकर युवा वर्ग को इस बीमारी के प्रति सचेत करना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इन आयोजनों में स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक के अंत में लोगों को AIDS से जुड़ी काउंसलिंग और मुफ्त जांच केंद्रों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर डॉ. दीपक, ऋतु, सुनील सोनी, नीतू, सरोज बाला और सीमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस को मिलीं 30 नई बाइक, धारूहेड़ा में हुआ फ्लैग ऑफ
