धारूहेड़ा में श्रवण देवी की हत्या को लेकर वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

धारूहेड़ा (Best24News): गांव अलावलपुर में घर में घुसकर बुर्जुग महिला से मारपीट करने के आरोप में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने
प्रकाशित: 2 October 2026, 6:40 PM
धारूहेड़ा में श्रवण देवी की हत्या को लेकर वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
धारूहेड़ा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, नायब सैनी के पास पहुंचा मामला

धारूहेड़ा (Best24News): गांव अलावलपुर में घर में घुसकर बुर्जुग महिला से मारपीट करने के आरोप में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के तीन दिन बाद 25 सिंतबर राजस्थान के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आधा दर्जन लोग आईजी से खरखड़ा में मिले। लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। सुनवाई नहीं से परेशान मृतका के बेटे सीएम नायब सैनी को श्किायत भेजकर हत्या का मामला दर्ज करने व आरोपियों केा गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

22 सिंतबर को हुई थी श्रवण देवी की हत्या

धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अलावलपुर निवासी कंवर सिंह पुत्र लीलूराम ने बताया कि गत 22 सितंबर 2026 को दोपहर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपितो ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू जिसके चलते उसकी मां श्रमण देवी की मौत हो गई।

25 सिंतर को मारपीट का मामला दर्ज: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दो दिन बाद राजस्थान के सिथल निवासी आरोपी नत्थूराम, राजाराम, जलसिंह , अभयसिंह, अशोक, अत्तरसिंह विरेन्द्र पुत्र राजाराम, पोपसिंह, राहुल , कमला पत्नी नत्थूराम, सावित्री पत्नी राजाराम और रामकला पत्नी जलसिंह के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आइजी से मिले लोग: हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लीलू, कंवर सिंह, चंद्रहास, पूर्णमल व शमशेर शुक्रवार को आइजी से मिले। उनका आरोप है पुलिस ने दो दिन बाद मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। जबकि सरेआम हत्या की गई है। पुलिस ने पहले दिन पांच लोगो को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में बिना जांच किए उनको छोड दिया है। इतना ही अभी भी धमकी मिल रही है वो लोग कह रहे है कि जहां जाना है जाओ हमारा कुछ नहीं होगा।

थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को 12 लोगों के खिलाफ घर में धुसकर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। जबकि मृतक बेेटे का कहना जब वे उसकी माता पीट रहे थे जब उसके पास उसे छुडवाने लगा तो उसके को भी चोटे आई थी। लेकिन पुलिस ने हमारी सुनवाई नही तथा हत्यारों को छोड दिया गया है। कारवाई की मांग व हत्या का मामल दर्ज करवाने के​ लिए सीएम नायब सैनी से अपील की है।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now