शनिवार, 7 नवम्बर 2026

केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी को दिया 100 करोड का तोहफा

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री (Rewari News) राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को नगर परिषद, रेवाड़ी में शहरी विकास से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपए की विभिन्न…


केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी में 100 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी में 100 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री (Rewari News) राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को नगर परिषद, रेवाड़ी में शहरी विकास से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए इन्हें आम जनता के लिए समर्पित किया। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि इन परियोजनाओं के नामकरण में अमर स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेन्द्र सिंह को भी तवज्जो दी गई है।

Advertisement

 

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री (PM Modi)  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। आने वाले चार सालों में उनका और पार्टी के स्थानीय विधायकों का यह प्रयास रहेगा कि आम जनता के हित और रेवाड़ी जिला को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए अधिक से अधिक विकास परियोजनाएं लागू करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी इन विकास परियोजनाओं का प्रारूप तैयार करने और इन्हें धरातल पर लाने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी।

रेवाड़ी में शहरी विकास से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए इन्हें आम जनता के लिए समर्पित किया।
रेवाड़ी में शहरी विकास से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए इन्हें आम जनता के लिए समर्पित किया।

जनप्रतिनिधि के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी यह दायित्व बनता है कि विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी हरियाणा का सबसे आगे बढ़ता हुआ जिला है, इसके चहुंमुखी विकास के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

  • 89 लाख रुपए की लागत से नारनौल रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट
  • 126.25 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर &1 में राम तलाई जोहड़ पर बनने वाले पाथ-वे और बाउंड्री वॉल
  • 89 लाख रुपए की लागत से गढ़ी बोलनी रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट,
    9.&8 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 28 में ठठेरा कॉलोनी में आईपीबी टाईल रोड
  • 89 लाख रुपए की लागत से दिल्ली रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट
  • 89 लाख रुपए की लागत से बावल रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट
  • 165 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 12 में शिव नगर पार्ट ए कॉलोनी में आईपीबी टाईल रोड
  • राव तुलाराम पार्क में 84.44 लाख रुपए की लागत से हॉल, लाइब्रेरी, गेट, फुटपाथ व शौचालय के पुननिर्माण,
  • वार्ड नंबर &0 गुलाबी बाग में महावाला जोहड़ पर 78.90 लाख रुपए की लागत से पाथ-वे और बाउंड्री वॉल
  • अनाज मंडी रोड़ पर 242.86 लाख रुपए की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज टैंक

इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रेवाड़ी में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। रेवाड़ी को स्वच्छता के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी स्वच्छता अभियान में भागीदार बनते हुए रेवाड़ी को और सुंदर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसडीएम सुरेश कुमार, भाजपा नेता मा. हुकमचंद, महामंत्री हिमांशु पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, वनीता पीपल सहित अनेक नगर पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp