धारूहेड़ा में ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

On: June 14, 2026 5:17 PM
Follow Us:
ARRESTED

धारूहेड़ा: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। धारूहेड़ा में ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने के मामले में दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। उनके कब्जे से करीब 6 किलोग्राम तांबे के तार बरामद किए गए हैं।

रात को करते थे चोरी’: बता दे कि गत 13 जून को गांव भटसाना निवासी जयपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि करीब 10 दिन पहले जब वह अपने ट्यूबवेल पर पहुंचा, तो उसे बिजली की केबल गायब मिली। आसपास पूछताछ करने पर उसके पड़ोसी सतपाल ने बताया कि उसके ट्यूबवेल की केबल भी चोरी हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पड़ोस में राजस्थान व नूंह जिले के दो परिवार साझे पर खेती करते हैं। इन परिवारों के दो नाबालिग बच्चों ने इन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके कर लिया था। मामले में संलिप्त दोनों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के कब्जे से करीब 6 किलोग्राम तांबे के तार बरामद किए गए हैं।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now