google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU धारूहेड़ा में युवक ने की आत्महत्या, दो दिन से नहीं उठा रहा था फोन | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में युवक ने की आत्महत्या, दो दिन से नहीं उठा रहा था फोन

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा : बास रोड स्थित विशाल कॉलोनी पार्ट-2 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यूपी के एटा जिले के रहने वाले प्रमोद कुमार के रूप में…


धारूहेड़ा : बास रोड स्थित विशाल कॉलोनी पार्ट-2 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यूपी के एटा जिले के रहने वाले प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ यहां पर किराये के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी गांव गई हुई थी।

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार पिछले दो दिनों से अपनी पत्नी का फोन नहीं उठा रहा था। इस पर पत्नी को चिंता हुई और उसने रविवार को पड़ोसियों को फोन कर हालचाल जानने के लिए कहा। पड़ोसी जब उसके कमरे के पास पहुंचे तो वहां से तेज बदबू आ रही थी। पडोसियों ने इसी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो प्रमोद कुमार का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी की मोर्चरी में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp