शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Train Cancelled Update: कोहरे के चलते ये ट्रेने हुई कैसिंल, यहां पढे अपडेट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Train Cancelled Update:अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह भारी धुंध पड़ने की वजह से रेलवे सेवाओं में काफी दिक्कतें देखने को मिलीं। कुल 22 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिनमें से 14…


Train Cancelled Update:अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह भारी धुंध पड़ने की वजह से रेलवे सेवाओं में काफी दिक्कतें देखने को मिलीं। कुल 22 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिनमें से 14 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 12 घंटे तक देरी से चल रही थीं। वहीं 8 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गईं। सबसे अधिक देरी अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन को हुई, जो निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे लेट रही। इसके अलावा किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल, अमृतसर विशेष किराया और जम्मू-तवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें भी 8 घंटे तक लेट पहुंचीं।

Advertisement

धुंध के कारण बढ़ रही देरी ने यात्रियों को काफी परेशान कर दिया है। रेलवे प्रशासन स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। अम्बाला रेल मंडली के प्रवक्ता नीरज ने बताया कि जैसे-जैसे धुंध और कोहरा बढ़ेगा, ट्रेनों की रफ्तार और धीमी हो जाएगी। इसका सीधा असर यात्रियों की सुविधा पर पड़ेगा और उन्हें कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेल प्रशासन धुंध की शुरुआत से ही स्थिति से निपटने में मुश्किलों का सामना कर रहा है।Train Cancelled Update

लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से आने के कारण रेलवे प्रशासन ने जो समय पर चल रही ट्रेनें हैं, उन्हें छोटे स्टेशनों पर रोककर देरी से चल रही ट्रेनों को आगे निकलने का मौका दे रहा है, ताकि देरी को थोड़ा कम किया जा सके।Train Cancelled Update

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

रद्द की गई ट्रेनें: बता दे कि कोहरे के चलते रद्द की गई ट्रेनों में 64516 नंगल डैम-अम्बाला कैंट मेमू, 64517 अम्बाला कैंट-नंगल डैम मेमू, 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22439 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, 22462 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22440 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22461 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

लेट रहीं प्रमुख ट्रेनें: कोहरे के चलते लेट ट्रेनों में सबसे ज्यादा देरी अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन को हुई जो लगभग 12 घंटे लेट रही। इसके अलावा किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल 7 घंटे 55 मिनट, अमृतसर विशेष किराया 7 घंटे 45 मिनट, जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस 7 घंटे 21 मिनट, जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे और अन्य कई ट्रेनें भी 1 से 3 घंटे तक लेट रहीं।

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp