हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत SI की दर्दनाक मौत: रेवाड़ी में 9 दिन पहले ट्रक ने मारी थी टक्कर

On: September 11, 2026 4:48 PM
Follow Us:
हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत SI की दर्दनाक मौत: रेवाड़ी में 9 दिन पहले ट्रक ने मारी थी टक्कर
हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत SI की दर्दनाक मौत: रेवाड़ी में 9 दिन पहले ट्रक ने मारी थी टक्कर

बावल (Best24News): रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (SI) चांदराम अंततः जिंदगी की जंग हार गए। 9 दिनों तक अस्पताल में उपचाराधीन रहने के बाद 14 अगस्त की शाम इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे में घायल पूर्व पुलिस अधिकारी की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव जयसिंहपुरा खेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई और मातम छा गया।

बेटे के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे पूर्व SI

मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त 2026 की दोपहर वह अपने पिता चांदुराम उर्फ चांदराम के साथ बावल जाने के लिए गांव के बस अड्डे पर खड़े थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनके पिता को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर मारते ही ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल चांदराम को तुरंत रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 14 अगस्त की शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदराम हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही (Constable) भर्ती हुए थे। अपनी निष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के बल पर वे पदोन्नत होते हुए साल 2017 में नारनौल से सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों व थानों में सेवाएं दी थीं। उनके परिवार में पत्नी और एक विवाहित पुत्र है।

घटना की सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की मदद से फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now