रेवाड़ी: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15अगस्त को जिला वाइज श्रृंखला में जिला रेवाड़ी के ब्राह्मणों की एक विशेष बैठक ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की धर्मशाला (ब्रह्मग़ढ़) रेवाड़ी में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौत्तम ने की। मंच का संचालन श्री राकेश वत्स ने किया ।मुख्य अतिथि पं. जिले सिंह पिचौलिया प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हरियाणा ने मीटिंग में आए सैकड़ों की संख्या में प्रतिष्ठित विप्र बन्धुओं के साथ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर राष्ट्र गान किया और देश की आजादी के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि नवंबर-2026 में होगा विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसस पहले बैठके आयोजित कर रणनीति तैयार की जाएगी।

मुख्य अतिथि पं. जिले सिंह पिचौलिया ने ब्राह्मण महासभा हरियाणा की आगामी रूपरेखा का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करने व भगवान परशुराम के प्रकोटत्सव दिवस को सरकारी तौर पर मनाने की घोषणा हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने की थी लेकिन अभी तक न तो ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन किया गया है और ना ही अन्य महापुरुषों की भांति भगवान श्री परशुराम का प्रकोटत्सव दिवस मनाया गया जिससे प्रदेश के ब्राह्मण समाज नें काफ़ी रोष प्रकट किया।
ब्राह्मण समाज ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए राज्य स्तर का 151 सदस्यों का एक शिष्ट मंडल शीध्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलेगा।पं.ज़िले सिंह पिचौलिया ने कहा कि महासभा ने फैसला लिया है कि हरियाणा का ब्राह्मण अपनी दशा व दिशा तय करने तथा आगामी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए नवंबर-2026 में एक विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन करने जा रहा है। जिसमें पूरे हरियाणा व भारत भर से लाखों की संख्या में ब्राह्मण भाग लेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर 151 सदस्यों का, मंडल स्तर पर 51, जिला स्तर पर 31, ब्लॉक स्तर पर 21 सदस्यों तथा गांव स्तर पर व वार्ड स्तर पर 11-11 सदस्यों को लेकर 60 हजार सदस्यों का विशाल संगठन खड़ा किया जायेगा।

ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित रिटायर्ड IAS/IPS/HCS व अन्य उच्च पदों से रिटायर्ड ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित महानुभावों व संतो व उच्च अधिकारियों का एक 21 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल बनाया जायेगा, जिनके मार्गदर्शन में ब्राह्मण महासभा अपने फैसले लेगी व समाज की मुख्य मांगों को सरकार से पूर्ण करवाने के लिए रणनीति तैयार करेगीं।
पं. पिचौलिया ने ब्राह्मण महासभा के कुल 7 एजेंडे रखे जिन्हें बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर एजेंडों को अनुमोदन किया।

1. भगवान परशुराम के प्रकोटत्सव दिवस को सरकारी तौर पर मनाने व 10 राज्यों की भांति हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण आयोग गठित करने की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लागू करवाने के लिए शीघ्र एकशिष्टमण्डल माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा से उनके निवास पर मिलेगा।
2. आरक्षण का लाभ 36 बिरादरी के गरीब व्यक्तियों को मिले आरक्षण सिर्फ शिक्षा तक मिले नौकरियो में आरक्षण समाप्त कर योग्यता के आधार पर नौकरी मिले। प्रतिभा को मारोगे तो, प्रगति कहा से लाओगे का नारा दिया ।
3. जाति, धर्म, क्षेत्रवाद के आधार पर UGC, SC, ST जैसे जो कानून बनाये गये हैं, इन सभी काले कानूनों को समाप्त कर एक देश एक कानून बने। सभी पर एक समान कानून लागू हो।
4. हिंदुओं के मंदिरों का अधिग्रहण समाप्त करो और पूजा करवाने का अधिकार सिर्फ ब्राह्मण को हो, मंदिरो से प्राप्त धन राशि ब्राह्मण संस्थाओ, गौशालाओ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च हो।
5. हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन किया जाए, गांव, गुहाण्ड और माता- पिता का गौत्र छोड़ कर और माता पिता की सहमति से लड़के- लड़की को शादी करने का अधिकार मिले।लिव इन रिलेसन व समलैंगिक जैसे असमाजिक कानून समाप्त किये जाये।
6. धौली की जमीन का सरल कानून बना कर ब्राह्मणों को मालिकाना हक़ दिया जाये।
7. EBPG का कोटा बहाल किया जाए तथा EWS का कोटा 10%से बढ़ा कर 20% किया जावे तथा इसमें ओ बी सी वाले नियम लागु करके वर्गीकरण किया जावें।प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि ब्राह्मण महासभा हरियाणा के महासचिव श्री सतीश गौतम, युवा प्रधान श्री कुलदीप भारद्वाज, प्रभारी श्री नरेश गौड़ प्रधान रोहतक, ने संयुक्त ब्यान में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए हरियाणा के युवाओं एवं महिलाओं को महासभा के साथ जुड़ने की अपील की।
उन्होंने बताया कि सभा अध्यक्ष चंद्रशेखर गौत्तम ने अपने सभी पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों कोलोजियम सदस्यों समाज व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों , महिलाओं व बच्चों के साथ ब्राह्मण महासभा हरियाणा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया एवं शहीदों को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस गरिमामय समारोह में प्रधान चन्द्रशेखर गौतम, उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, महासचिव जयकुमार कौशिक, सहसचिव संदीप भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खुश हाल शर्मा, मैनैजर हेमन्त भारद्वाज, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, दलीप शास्त्री, पूर्व महिला प्रधान श्रीमती सरोज भारद्वाज, कार्य कारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज,मनीष जोशी, सुरेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रकाश चन्द्र भारद्वाज,सुरेश शर्मा, दिनेश वशिष्ठ,दीपक शर्मा संगवाडी, सुशील स्वामी एडवोकेट, यशपाल शर्मा एडवोकेट, अनूप शर्मा, श्रीमती दीपा भारद्वाज, शिव कुमार शर्मा, महेश वशिष्ठ,डाॅ: जितेन्द्र शर्मा,डाॅ: श्याम बिहारी,सुरेश कौशिक सोमदत्त शर्मा,राजेश शर्मा, बाबू लाल शर्मा,
पूर्व उपप्रधान घनश्याम भारद्वाज, पूर्व महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप कौशिक, विजय शर्मा नागंल, राजेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, सतीश गौड़,बलवंत कौशिक,प्रदीप शर्मा,विनोद पारीक, निखिल भारद्वाज, मोहन तिवाड़ी, शशांक, आशीष शर्मा,रामभगवान,राजेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, शौकीन शर्मा,इन्द्रपाल शर्मा,ललित शर्मा, सत्यदेव शर्मा, भागमल शर्मा, पुरुषोत्तम पावटी, शैलेन्द्र शर्मा सहित समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।














