शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर गिरी गाज, पुलिस ने 876 वाहन चालकों के काटे चालान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के चलते पुलिस टीम अभियान चलाकर हुए…


Haryana News: रेवाड़ी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के चलते पुलिस टीम अभियान चलाकर हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से ड्रिंक एंड ड्राइव के साथ-साथ तेज़ आवाज में संगीत बजाने, प्रेशर हार्न का उपयोग करने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने और बुलेट पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वालों पर ताबडतोड कार्रवाई की जा रही है।Haryana News

Advertisement

रोज काट रहे चालान: हरियाणा पुलिस की टीम हर थाने में यह अभियान चला रही है तथा यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालो के चालान किए जा रहे है।अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 30 चालकों के चालान काटे और उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कानून का पालन करने की सलाह दी।Haryana News

843 के काटे चालान: रेवाड़ी में यातायात नियमों को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि लेन चेंज नियमों की अवहेलना सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस सप्ताह ऐसे 843 वाहन चालकों के चालान जारी किए गए, जिन्होंने लेन शिफ्टिंग के नियमों की अनदेखी कर सड़क सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है। बार बार चेतावनी देने व जागरूक करने के बावजूद कोई सुधार नही हो रहा है। वहीं, तेज़ संगीत बजाने, प्रेशर हार्न के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाने और बुलेट पटाखा छोड़कर स्टंटबाजी करने वाले तीन वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 30 चालकों के चालान काटे और उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कानून का पालन करने की सलाह दी। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। एसपी रेवाडी ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।Haryana News

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp