Haryana: हरियाणा में इस शहर में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 4655 चालान, 34 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला

On: June 17, 2026 10:15 PM
Follow Us:
RAILWAY

Haryana: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने पिछले महीने लेन ड्राइविंग का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। पुलिस डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक  के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक मई से 31 मई के बीच अभियान चलाया गया।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस दौरान लेन में ड्राइविंग न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मॉनिटरिंग की गई। कुल 4655 वाहनों के नियमानुसार चालान किए गए। इनकी कुल जुर्माना राशि 34 लाख 23 हजार 500 रुपये है।

DSP ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस का उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुगम बनाकर गुरुग्राम की सड़कों पर वाहनों का संचालन सुगम व सुरक्षित करना है।

सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना तथा अचानक लेन बदलना भी है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों के पालन की अपील की है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now