शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : आज कैसा रहेगा आपका दिन, कई जातकों की चमकेगी किस्मत; यहां पढ़ें सभी राशिफल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह…


Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से सिंह राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा जिससे मेष सहित कई राशियों को परेशानी हो सकती है।

लेकिन दूसरी ओर चंद्रमा से दसवें और नवें घर में शुभ ग्रहों की स्थिति से अमला सहित कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं जो शुभ लाभ प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में आज मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

​मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा और केतु की युति अनुकूल नहीं है। ऐसे में आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। आपका कोई काम आज अटक सकता है जिससे आपको आज मानसिक तनाव और परेशानी होने वाली है। कोई सरकारी क्षेत्र का काम है तो आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो काम पूरा होना कठिन होगा।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

​वृषभ राशि
वृषभ राशि में आज का सूर्य बुध की युति का फायदा वृषभ राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। फैमिली से भी आपको आज पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा विशेष तौर पर पिता से आपको आज सहयोग प्राप्त हो रहा है।

​मिथुन राशि
आपको आज अपने कामकाज में समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। आपको आज अपना अटका हुआ काम पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगियों और सहकर्मियों को आपसे मदद की जरूरत होगी। आप आज आर्थिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लें, कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। कुछं पेंडिंग बिल भी आपको आज निपटाने होंगे।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

​कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर दूसरे भाव में होना आपके लिए लाभदायक होगा। आप आज अप्रत्याशित रूप से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज रुका हुआ धन मिल सकता है। आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। फैमिली लाइफ में भी आज आप सुख और सहयोग पाएंगे।

​सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए, नहीं तो लोग आपके दया भाव को आपकी कमजोरी मानकर फायदा उठा सकते हैं। आप आज तकनीकी काम में लाभ पाएंगे।

​कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग बिल को चुकाना होगा। साथ ही आज कुछ अप्रत्याशित खर्च भी होंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं अथवा सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आज संयोग बन सकता है। शिक्षा के मामले में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

​तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुक्र की शुभ दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है और आपको आज धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

​वृश्चिक राशि
आज मंगलवार का दिन मंगल की वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक और सुखद रहने वाला है। आपको आज राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।

​धनु राशि
आज मंगलवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए गुरु की शुभ दृष्टि से शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन आज सुखमय रहने वाला है। आपको आज किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक उलझन और समस्या का भी निदान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है।

​मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज का दिन आपके यश और प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपकी फैमिली लाइफ में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपका कारोबार आज अनुकूल रहेगा और आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है।

​कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। और आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन आपको आज वरिष्ठ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आज कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों पर अच्छे से विचार कर लें, जल्दबाजी में किया गया काम और फैसला नुकसानदायक हो सकता है।

​मीन राशि
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन परिश्रम आज ज्यादा ही करना होगा। आज आप अपने लिए सुख-सुविधा की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। लेकिन आज वाहन या बिजली के उपकरण पर धन भी खर्च हो सकता है। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp