Hantavirus Alert: गुरुग्राम कॉर्पोरेट हब के रूप में जाना जाता है और यहां बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय कंपनिया और विदेशी लोग आते जाते रहते हैं। ऐसे में इस शहर में हंतावायरस का खतरा भी बढ़ने लगा है। पश्चिमी और यूरोपीय देशों के सामने आए हंता वायरस संक्रमण के बाद अब गुरुग्राम में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य के निगरानी के दृष्टिकोण से गुरुग्राम को संवेदनशील शहर माना जा रहा है।
चूहों के कारण बढ़ रहा है हंता वायरस का खतरा (Hantavirus Alert)
आपको बता दे चूहों के वजह से हंता वायरस (.Hantavirus Alert) का खतरा बढ़ता है। यह संक्रमण उन जगहों पर ज्यादा बढ़ता है जहां साफ सफाई ना हो और चूहा बड़ी संख्या में रहते हो। खासकर गोदाम बेसमेंट आदि जगहों पर हंता वायरस का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
गुरुग्राम में तेजी से बढ़ रहे हैं चूहा काटने का केस
गुरुग्राम में निर्माण और घनी आबादी के वजह से यहां रैट बाईट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना कई चूहा काटने के मामले देखने को मिल रहे हैं जिसके वजह से यहां भी हंता वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
गुरुग्राम साइबर सिटी के रूप में भी जाना जाता है और यहां बड़े पैमाने पर विदेश के लोग आते हैं। यहां विदेशी कंपनियों के बड़े पैमाने पर कार्यालय भी है ऐसे में यहां खतरा ज्यादा बढ़ सकता है जिसको लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया है।
हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील किया है कि आप साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। जहां चूहे हो वहां जाने से बचें। गंदगी से बचने की जरूरत है क्योंकि गंदगी में भी हंता वायरस का खतरा बढ़ता है। अगर आपको इस बीमारी के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि देरी आपकी जान भी ले सकती है।
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

