
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव रामपुरा जहां पहले राजनीति में चर्चा में था वही आए एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बता दे कि डिजिटल इंडिया अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में रेवाड़ी जिले के रामपुरा गांव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव में सार्वजनिक स्थलों पर हाई-स्पीड इंटरनेट हॉटस्पॉट लगाकर ग्रामीणों को 24 घंटे फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
पूरे गांव को मजबूत नेटवर्क: बता दे इस सुविधा को लेकर पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बस स्टैंड, कम्युनिटी सेंटर, मुख्य चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय किया गया है, जिससे पूरे गांव को मजबूत नेटवर्क कवरेज मिल सके।
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
गांव के सरपंच नरेश यादव ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से कमजोर इंटरनेट नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और किसानों की कृषि संबंधी जानकारी तक समय पर पहुंच न होने से कई तरह की दिक्कतें सामने आती थीं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत ने मिलकर यह परियोजना शुरू की और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से पूरे गांव में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की।
फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू: बता दे इस सुविधा के चलते किसानों को मौसम पूर्वानुमान, फसल सुरक्षा, सरकारी पोर्टलों और कृषि विभाग की सलाह मोबाइल पर तुरंत मिल सकेगी। ग्रामीणों का मानना है कि फ्री वाई-फाई सुविधा से गांव अब डिजिटल रूप से और भी मजबूत होगा, जिससे सरकारी सेवाओं, बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान और अन्य डिजिटल कार्यों में आसानी आएगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
