रेवाड़ी के इस बदहाल सड़क ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, कई सालों से सड़क ठीक होने के इंतजार में लोग

On: July 16, 2026 2:19 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के इस बदहाल सड़क ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,

शहर में राजस्थान से सटे कुंड कस्बे में दो पंचायत के बीच एक सड़क कई सालों से जर्जर हालत में है। आपको बता दे कुंड मंडी चौक से महतावास फाटक की ओर जाने वाली इस सड़क के जर्जर होने से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं लेकिन सड़क की हालत खराब होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण मानसून में कीचड़ भरा गया है। रोजाना सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कुंड मंडी चौक से राजस्थान के महतावास,अड्रीद और चीताडुरा रहा सहित कई गांवों को जोड़ती है।

रेवाड़ी न्यूज़ : सड़क पर बने हुए हैं कई गड्ढे

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क को सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था लेकिन बाद में इसका काम अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क पर सीवर लाइन के ढक्कनो को भी खुला हुआ छोड़ गया है जो कि लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। वहीं सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिसमें पानी भरा हुआ है।

बारिश होने के बाद और बदहाल हो जाती है स्थिति

गर्मियों में तो परेशानी कम रहती है लेकिन जैसे ही बारिश होती है स्थिति बदल हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई बड़े अधिकारियों से इस सड़क के निर्माण की बात कर चुके हैं लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है। इस साल भी बरसात में इस सड़क पर कीचड़ और पानी भरा है और रात के समय इस सड़क पर सफर करना काफी मुश्किलों भरा होता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now