गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Largest Railway Station: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा रेल्वे स्टेशन, जानिए आप भी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Largest Railway Station: दुनिया के सबसे बड़े और शानदार रेलवे स्टेशनों की बात हो तो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यहां स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (Grand…


RAILWAY STATION
रेलवे स्टेशन
Google News Follow us on Google

Largest Railway Station: दुनिया के सबसे बड़े और शानदार रेलवे स्टेशनों की बात हो तो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. यहां स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (Grand Central Terminal) को न केवल इसके आकार, बल्कि उसकी भव्य वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण भी विश्व का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है.Largest Railway Station

Advertisement

मैनहैटन के दिल में बसा ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल
ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन न्यूयॉर्क सिटी के मिडटाउन मैनहैटन क्षेत्र में स्थित है. यह स्टेशन 2 फरवरी 1913 को आम जनता के लिए खोला गया था. आज यह सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट हब ही नहीं. बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर भी बन चुका है जो यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करता है.

दुनिया में सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां कुल 44 प्लेटफॉर्म हैं — जो दुनिया के किसी भी अन्य स्टेशन से ज्यादा हैं. ये प्लेटफॉर्म दो स्तरों (लेवल) पर फैले हुए हैं: ऊपरी मंजिल और निचली मंजिल. यह ढांचा इसे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कुल 67 ट्रैक
यह स्टेशन सिर्फ प्लेटफॉर्म की संख्या में ही नहीं, ट्रैक की संख्या में भी अव्वल है. यहां कुल 67 ट्रैक हैं, जो यात्रियों की सुगम आवाजाही को सुनिश्चित करते हैं. ट्रैक नेटवर्क के हिसाब से भी यह स्टेशन विश्व में सबसे बड़ा है.

48 एकड़ में फैला अद्भुत रेलवे टर्मिनल
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल लगभग 48 एकड़ में फैला हुआ है. इसका विशाल क्षेत्रफल और स्थापत्य इसे सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं. बल्कि आर्किटेक्चरल वंडर भी बनाता है. इसकी इमारत शिल्पकला का अनोखा नमूना मानी जाती है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

रोजाना हजारों यात्रियों की सेवा
यह टर्मिनल हर दिन हजारों यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है. इसके अलावा यह एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है. स्टेशन की खूबसूरती और सुविधाएं यहां आने वाले हर शख्स को आकर्षित करती हैं.

 

छत की खगोलीय चित्रकारी और फिल्मों में प्रसिद्धि
स्टेशन की छत पर बनी खगोलीय चित्रकारी इसकी एक अनूठी विशेषता है. यहां की आर्टवर्क और डिटेलिंग इसे एक दृश्यात्मक अनुभव बनाती हैं. यही वजह है कि ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन को कई फिल्मों और टीवी शोज में भी दर्शाया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

यात्री संख्या में शिंजुकु आगे
हालांकि जापान का शिंजुकु स्टेशन यात्रियों की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है. लेकिन प्लेटफॉर्म और ट्रैक की संख्या के आधार पर न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन माना जाता है.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp