Railways News: ब्रिक्स सम्मेलन के चलते ये ट्रेने हुई कैंसिल, यहां पढें लिस्ट

On: September 12, 2026 7:16 AM
Follow Us:
Train Cancelled
Train Cancelled

Railways News: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। ब्रिक्स सम्मेलन के चलते दो दिन कई ट्रेनों पर असर पडेगा। कईयों के रूट बदला है वहीं कई ट्रेनो का कैसिंल किया गया है। अगर आप भी रेलवे में यात्रा करने वाले है तो ये न्यूज जरूर पढें लें।

ये ट्रेने हुए कैंसिल: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 14737, भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन 12 एवं 13 सितंबर को भिवानी से चलकर शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात शकूरबस्ती – तिलक ब्रिज के बीच रद रहेगी। ट्रेन नंबर 14727, श्रीगंगानगर -तिलक ब्रिज ट्रेन 13 सितंबर को श्रीगंगानगर से चलकर रेवाड़ी से होते हुए नई दिल्ली तक ही संचालित होगी। नई दिल्ली- तिलक ब्रिज के बीच रद रहेगी। ट्रेन नंबर 14738, तिलक ब्रिज -भिवानी ट्रेन भी 12 एवं 13 सितंबर को तिलक ब्रिज के स्थान पर शकूरबस्ती से चलेगी। तिलक ब्रिज- शकूरबस्ती के बीच रद रहेगी। ट्रेन नंबर 15307 तिलक ब्रिज -सिरसा ट्रेन शनिवार को तिलक ब्रिज के स्थान पर नई दिल्ली से संचालित होगी अर्थात तिलक ब्रिज-नई दिल्ली के बीच रद रहेगी।

इन ट्रेंंनो के बदले रूट : बता दे कि ट्रेन नंबर 14030, मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर ट्रेन 13 सितंबर को मेरठ कैंट से चलकर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन एवं दिल्ली किशनगंज होकर जाएगी।
ट्रेन नंबर 54411 रेवाड़ी -मेरठ कैंट ट्रेन 12 सितंबर को रेवाड़ी से चलकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा एवं साहिबाबाद होकर संचालित होगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now