मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में दो दिन 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): कस्बे नए बिजली फीडर से संबंधित आवश्यक सुधार और रखरखाव कार्य के चलते आगामी 12 सितंबर और 14 सितंबर 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी के चलते लगातार 8…


धारूहेड़ा (Best24News): कस्बे नए बिजली फीडर से संबंधित आवश्यक सुधार और रखरखाव कार्य के चलते आगामी 12 सितंबर और 14 सितंबर 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी के चलते लगातार 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Advertisement

8 घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के उपमंडल अधिकारी (SDO) कृष्ण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नए फीडर के जरूरी निर्माण व तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए निगम द्वारा विशेष परमिट लिया गया है। इसी को लेकर 12 सितंबर और 14 सितंबर को सुबह 2:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।

ये फीडर और इलाके रहेंगे प्रभावित

बिजली निगम के अनुसार 8 घंटे के इस शटडाउन के दौरान निम्नलिखित 33 KV और 11 KV के फीडर पूरी तरह से बंद रहेंगे जिनमें 33 KV हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) एवं 33 KV पशुपति फीडर, 11 KV धारूहेड़ा, 11 KV कॉम्प्लेक्स, 11 KV सेक्टर-4 और 11 KV हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) फीडर शामिल है। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े सेक्टर-4, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धारूहेड़ा कस्बा व आसपास के औद्योगिक एवं रिहायशी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp