Best24News: हरियाणा ने पीएम-सेतु योजना के तहत कुल 12 क्लस्टर में 60 सरकारी आईटीआई की पहचान की है। हरियाणा में कुरुक्षेत्र, कलायत, सोनीपत, झज्जर और पलवल समेत पांच क्लस्टर के लिए प्रस्ताव की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है। कुरुक्षेत्र क्लस्टर की 320 करोड़ रुपये की योजना अब राष्ट्रीय स्तर पर मंजूर हो चुकी है। बाकी क्लस्टरों को भी अलग-अलग चरणों में निवेश योजना, इंडस्ट्री पार्टनर और स्थानीय रोजगार की जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जाना है।
हरियाणा की 60 सरकारी ITI को अगले पांच वर्षों में आधुनिक बनाया जाएगा। सोमवार, 21 सितंबर को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि पीएम-सेतु योजना के तहत प्रदेश में 12 आईटीआई क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें एआई, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए क्षेत्रों से जुड़े कोर्स शुरू किए जाएंगे।
कुरुक्षेत्र समेत इन 7 ITI के लिए 320 करोड़ मंजूर
320 करोड़ रुपये की मंजूरी हरियाणा की सभी 60 आईटीआई के लिए नहीं, बल्कि फिलहाल कुरुक्षेत्र क्लस्टर की सात सरकारी आईटीआई के लिए है।
नए कोर्स होगेंं शुरू
60 सरकारी आईटीआई के अपग्रेडेशन में केवल भवन या मशीनें बदलना शामिल नहीं है। कोर्स को भी उद्योगों में बदलती नौकरियों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। सरकार के मुताबिक एआई, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों से जुड़े नए कोर्स विकसित किए जाएंगे। वर्कशॉप, लैब और डिजिटल क्लासरूम को भी आधुनिक बनाया जाएगा। उद्योगों के विशेषज्ञ ट्रेनिंग में शामिल होंगे और विद्यार्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप, काम के दौरान ट्रेनिंग और प्लेसमेंट से जुड़ी व्यवस्था मजबूत की जाएगी।













