शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Haryana Smart City: हरियाणा के इन 7 शहरों को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी, प्रोजेक्ट पर 150 करोड़ होंगे खर्च

Written by: सुनील चौहान

Published:

 Haryana Smart City: हरियाणा वालों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शामिल कर…


 Haryana Smart City: हरियाणा वालों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शामिल कर लिया है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना और शहरों को सुरक्षित व बेहतर बनाना है। Haryana Smart City

जिन शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा उनमें हिसार, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रत्येक शहर में 1000 CCTV कैमरे लगेंगे। इन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। Haryana Smart City

मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
ट्रैफिक की निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक सेंसर और कैमरे।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

सड़क, लाइटिंग, पानी, सीवरेज जैसी सेवाओं पर रीयल टाइम नजर।

अस्पतालों में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन, एंबुलेंस की जानकारी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

अपराध रोकथाम में मददगार सशक्त निगरानी तंत्र।

ई-चालान, ट्रैफिक उल्लंघन जैसी घटनाओं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल।

किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत अलर्ट।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रदूषण स्तर की रीयल टाइम जानकारी।

कचरे के डंपिंग स्थानों की स्थिति की निगरानी।

सफाई और कचरा प्रबंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी।

शहर की डिजिटल सुरक्षा

पूरे शहर को एक सेंट्रल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा. जिससे पूरे सिस्टम की रीयल टाइम निगरानी होगी.

स्मार्ट सिटी योजना से रोजगार और सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
इस योजना से न केवल नागरिकों को आधुनिक सुविधा मिलेगी. बल्कि तकनीकी दक्षता वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. साथ ही शहरों का इंफ्रास्ट्रक्चर और जीवन गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp