रविवार, 15 नवम्बर 2026

हरियाणा में 4 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दी भविष्यवाणी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, जून से राज्य में मौसम बदलने वाला है। नतीजतन, जून तक लगातार बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 13 जून…


There will be heavy rain in Haryana for 4 days Meteorological Department has issued a forecast
There will be heavy rain in Haryana for 4 days Meteorological Department has issued a forecast
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, जून से राज्य में मौसम बदलने वाला है। नतीजतन, जून तक लगातार बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 13 जून से जून तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 11 जून को राज्य में लू चलने का अलर्ट है। हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? आज राज्य में मौसम गर्म रहेगा।

मौसम विभाग ने गर्मी और लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नतीजतन, सिरसा, फतेहाबाद में अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं चलेंगी और रात में गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके अलावा हिसार, रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला जिले भी लू के अलर्ट पर हैं।

वहीं, चंडीगढ़, पंचकूला में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में भी लू चलेगी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में कल भी मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार समेत कई इलाकों में गर्मी पड़ने की संभावना है। भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में 13 जून को बारिश होगी

हरियाणा में मौसम विभाग ने 13 जून को बारिश का अनुमान जताया है और चार जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अंबाला, यमुनानगर और करनाल में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

हरियाणा में जून को बारिश के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जून में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, चंडीगढ़, पंचकूला और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp