गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: इंतजार खत्म, इस दिन कैदी होगें नई जेल शिफ्ट, जानिए क्यों हुई देरी

Written by: Best24News

Published:

रेवाड़ी: गांव फिदेड़ी में करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई नई जिला जेल उद्घाटन के चार माह बाद चालू नहीं हो पाई। जून में उद्घाटन के बावजूद अब तक…


रेवाड़ी: गांव फिदेड़ी में करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई नई जिला जेल उद्घाटन के चार माह बाद चालू नहीं हो पाई। जून में उद्घाटन के बावजूद अब तक पुरानी जेल से कैदियों को यहां शिफ्ट नहीं किया जा सका, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस अत्याधुनिक जेल में एक हजार बंदियों को रखने की क्षमता है और इसे आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस बताया गया था।Rewari News

Advertisement

15 जून को हुआ था उद्धाटन: बता दे दिल्ली रोड स्थित गांव फिदेड़ी में पचास एकड़ में फैली इस नई जिला जेल का निर्माण लगभग आठ वर्षों में पूरा हुआ था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 15 जून को इसका उद्घाटन किया था। लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी जेल में तकनीकी खामियों के कारण संचालन शुरू नहीं हो सका।Rewari News

जेल में 4जी मोबाइल जैमर, निगरानी कैमरे और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, मगर तकनीकी जांच और परीक्षण अधूरे होने के चलते कैदियों को फिलहाल पुरानी जेल में ही रखा गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

2011 में रखें थे कैदी: बात दें कि कोविड काल में वर्ष 2021 के दौरान नारनौल की नसीबपुर जेल से संक्रमित कैदियों को अस्थायी तौर पर फिदेड़ी जेल में रखा गया था। उस समय 9 मई की रात बैरक नंबर 3 की ग्रिल काटकर 13 कैदी फरार हो गए थे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।Rewari News

ये सुविधाएं तैयार: नई जेल परिसर में 11 बैरक, दो सुरक्षा वार्ड, औद्योगिक क्षेत्र, 30 बिस्तरों वाला अस्पताल, नियंत्रण कक्ष, कैंटीन, गोदाम, 74 आवासीय क्वार्टर, वार्डर छात्रावास, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क और सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाएं बनाई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनी इस आधुनिक जेल को जल्द चालू किया जाना चाहिए ताकि संसाधनों का सही उपयोग हो सके और पुरानी जेल का दबाव कम किया जा सके।Rewari News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp