शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Dharuhera नपा में पार्षद पद के लिए इन वार्डो में नहीं खडे हो सकते ये लोग, जानिए वजह

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera: धारूहेड़ा: नगरपालिका में आगामी चुनावों को लेकर वार्डों में पार्षद पद के लिए गुरुवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज…


Dharuhera: धारूहेड़ा: नगरपालिका में आगामी चुनावों को लेकर वार्डों में पार्षद पद के लिए गुरुवार को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।साफ जाहिर है छह वार्डो में महिला आरक्षण के चलते पहले से तैयारी कर रहे लोग अब खडे नहीं हो सकते यानि नामांकन नही कर सकते है। इसके लिए अब उनके पास एक ही आफसन है कि अपने किसी जानकर महिला को समर्थन दे या​नि पहले ही परिवार से महिला उम्मीदवार उतारे Dharuhera

Advertisement

नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड नंबर 4 और 14 आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड नंबर 6 को अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग ए के लिए वार्ड नंबर 7 महिला आरक्षित किया गया है और वार्ड नंबर 11 को पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। पिछड़ा वर्ग बी के लिए वार्ड नंबर 8 आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 13 को पिछड़ा वर्ग बी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

DRAW NPA DHR

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

इसके अलावा महिला आरक्षण के अंतर्गत वार्ड नंबर 15, 16 और 17 को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इन वार्डों में अब केवल महिला प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतर सकेंगी। आरक्षण सूची के सामने आने के बाद कई दावेदारों की रणनीति बदलती नजर आ रही है। कुछ वार्डों में नए चेहरे सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह आरक्षण राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार लककी ड्रा से तय किया गया ।हैआरक्षण का उद्देश्य नगर निकायों में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना और सामाजिक संतुलन बनाए रखना है।
सुमित शर्मा सचिव धारूहेड़ा

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp