शनिवार, 7 नवम्बर 2026

अलवर बाइपास पर बने रैंप को तोड़ा, धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का रसायनयुक्त काला पानी

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा। सोहना-पलवल हाईवे पर (Alawar Bypass)  अलवर बाइपास के पास भिवाड़ी से आने वाले काले पानी को रोकने के लिए बनाए गए रैंप को भिवाड़ी प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के बाद हालात…


अलवर बाइपास पर बने रैंप को तोड़ा, धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का रसायनयुक्त काला पानी
अलवर बाइपास पर बने रैंप को तोड़ा, धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का रसायनयुक्त काला पानीअलवर बाइपास पर बने रैंप को तोड़ा, धारूहेड़ा पहुंचा भिवाड़ी का रसायनयुक्त काला पानी
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। सोहना-पलवल हाईवे पर (Alawar Bypass)  अलवर बाइपास के पास भिवाड़ी से आने वाले काले पानी को रोकने के लिए बनाए गए रैंप को भिवाड़ी प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। रैंप टूटते ही कंपनियों से निकलने वाला अथाह काला पानी तेज बहाव के साथ धारूहेड़ा की ओर पहुंच गया है। बीते दो दिनों से लगातार आ रहे इस पानी के कारण मुख्य मार्ग पर सेक्टर छह के पास भारी जलभराव हो गया है, जिससे सेक्टर एक नंबर की ओर जाने वाला आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।

Advertisement

गेट नंबर एक के सामने जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सेक्टरवासियों Bhiwadi kala pani) को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काला पानी दो दिनों से लगातार इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, लेकिन शुक्रवार देर रात रैंप को पूरी तरह तोड़ दिए जाने के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ गए।

सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के पास भिवाड़ी से आने वाले काले पानी को रोकने के लिए बनाए गए रैंप को भिवाड़ी प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं
सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के पास भिवाड़ी से आने वाले काले पानी को रोकने के लिए बनाए गए रैंप को भिवाड़ी प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं

शनिवार को सेक्टर 4 के एक नंबर गेट पर पानी भर गया और सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यदि समय रहते काले पानी की निकासी को रोका नहीं गया तो स्थिति भयावह हो सकती है। यह पानी न केवल सड़कों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि रिहायशी इलाकों में घुसने का भी खतरा बना हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

शनिवार को सेक्टर 4 के एक नंबर गेट पर पानी भर गया और सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
शनिवार को सेक्टर 4 के एक नंबर गेट पर पानी भर गया और सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

पिछले दो दिनों में दो बार नपा सचिव को फोन कर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आरोप है कि न तो फोन उठाया गया और न ही मौके पर कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचा। सेक्टरवासियों में प्रशासन की इस अनदेखी को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है।
नरेंद्र यादव, RWA सेक्टर 4, प्रधान

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

तुरंत प्रभाव से काले पानी की रोकथाम की जाए, रैंप को दोबारा मजबूत किया जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि क्षेत्र में सामान्य आवागमन बहाल हो सके और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
तिरलोक धारीवाल, वार्ड 3 प्रतिनिधी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp