Haryana : हरियाणा में इस ठेके की लगी सबसे महंगी बोली, 98.6 करोड़ में बिका

On: June 19, 2026 2:42 PM
Follow Us:
SHRAB THEKA

Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा शराब के ठेकों की नीलामी की जा रही है। इस बार ठेकों की नीलामी 21 महीने के लिए की जा रही है। वहीं गुरुग्राम की बात करें तो गुरुग्राम में पूर्वी गुरुग्राम के ठेकों की नीलामी में सरकार को सबसे ज्यादा अधिक फायदा मिला है। यहां सरकार को 1270 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिला है।

98.5 करोड़ में उठा ठेका
फिलहाल पश्चिमी गुरुग्राम और अन्य जॉन के ठेको की नीलामी होना बाकी है, जिससे यह राजस्व और बढ़ने की उम्मीद है। आपको बता दें कि गुरुग्राम में इस साल ठेकों की नीलामी में एक ठेका 98.5 करोड़ में उठा है। यह ठेका गुरुग्राम के पोर्श इलाके ब्रिस्टल चौक पर मौजूद है। इस नीलामी के बाद ये ठेका हरियाणा का सबसे महंगा ठेका हो गया है.

गुरुग्राम के सबसे पोर्श इलाके DLF के पास यह ठेका मौजूद है। गुरुग्राम के डीएलएफ और दिल्ली बॉर्डर से भी यह ठेका नजदीक है और शायद यही वजह है कि इस ठेके की नीलामी 98.5 करोड़ तक पहुंची है।

इस जोन की नीलामी में G-Town Wines ने एकमात्र बोली लगाई और जीत हासिल की. नियमों के अनुसार, कंपनी को इस जोन में अधिकतम दो शराब की दुकानें खोलने की अनुमति है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसी जोन के लिए लाइसेंस की नीलामी 49.3 करोड़ में हुई थी, जबकि इस बार कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बाकी जोन की नीलामी में यह रिकॉर्ड टूटेगा और सरकार को कितना अधिक राजस्व प्राप्त होगा। इस नीलामी ने बाजार में उत्सुकता बढ़ा दी है।

गौर रहे कि हरियाणा सरकार के एक्साइज विभाग के अनुसार, गुरुग्राम राज्य के कुल शराब राजस्व का 35% से 40% हिस्सा अकेले देता है। हाल की नीलामियों से राज्य सरकार को केवल गुरुग्राम से  1,270 करोड़ की कमाई हुई, जोकि तय  1,198 करोड़ के आरक्षित मूल्य से करीब 6% अधिक है।

 

हरियाणा में शराब के ठेकों (L-2/L-14A) की नीलामी दो-वर्षीय आबकारी नीति के तहत होती है। राज्य की वर्तमान आबकारी नीति मार्च 2027 तक लागू है, इसलिए इस साल (2026 में) अलग से कोई नई व्यापक वार्षिक बोली नहीं लगेगी। जो ठेके बीच में खाली होते हैं या विवादों में रहते हैं, उनके लिए ई-टेंडरिंग (e-Tenders) के जरिए ई-बोली साल भर समय-समय पर आयोजित की जाती है। 
हरियाणा में शराब लाइसेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:
  • लाइसेंस की प्रक्रिया: हरियाणा सरकार ई-नीलामी और टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से शराब की दुकानों के लाइसेंस आवंटित करती है। [
  • आधिकारिक वेबसाइट: नई ई-नीलामी या बचे हुए ठेकों के टेंडर की जानकारी के लिए आप हरियाणा सरकार के Haryana Tax Department Portal पर नजर रख सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now