शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

इस हाइवे के बनते ही चमकेगी रेवाड़ी-धारूहेड़ा की किस्मत, जमीन के रेट में होगी बढ़ोतरी, व्यापार को लगेंगे पंख

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी गुरुग्राम हाईवे का इंतजार सिर्फ रेवाड़ी गुरुग्राम ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के लोग भी कर रहे हैं। इस हाइवे के बनने से कई जिले के लोगों का सफर आसान…


इस हाइवे के बनते ही चमकेगी रेवाड़ी-धारूहेड़ा की किस्मत
इस हाइवे के बनते ही चमकेगी रेवाड़ी-धारूहेड़ा की किस्मत
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी गुरुग्राम हाईवे का इंतजार सिर्फ रेवाड़ी गुरुग्राम ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के लोग भी कर रहे हैं। इस हाइवे के बनने से कई जिले के लोगों का सफर आसान हो जाएगा और खासकर रेवाड़ी के लोगों के लिए यह हाईवे बेहद खास साबित होगा। इसके बनने से दिल्ली एनसीआर और जयपुर की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी इसके साथ ही साथ रेवाड़ी में रियल एस्टेट लॉजिस्टिक और औद्योगिक विकास को भी नहीं रफ्तार मिलने वाली है।

Advertisement

रेवाड़ी से गुरुग्राम का सफर हो जाएगा आसान

इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद रेवाड़ी से गुरुग्राम का सफर मात्र 40 से 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस व्यापार को पंख लगेंगे और व्यापार में काफी मुनाफा भी देखने को मिलेगा। धारूहेड़ा और रेवाड़ी के आसपास इस हाइवे के बनने से और भी ज्यादा विकास के कार्य होने लगेंगे।

प्रॉपर्टी के रेट में भी होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

विशेषज्ञों की माने तो इस हाईवे का काम पूरा होने के बाद रेवाड़ी, धारूहेड़ा सहित कई इलाकों में जमीन के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बनने के बाद रेवाड़ी धारूहेड़ा क्षेत्र में जमीन के रेट में लगभग 30 से 60% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इंडस्ट्रियल एरिया में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जानकारों की माने तो इसके बनने से उद्योग और निवेश को नहीं रफ्तार मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इसके बनने से गुरुग्राम, मानेसर और रेवाड़ी को सीधे फायदा होगा। इसके बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और रोजाना आने जाने वाले लोगों और माल ढुलाई वाले गाड़ियों को काफी राहत मिलेगी। इस सड़क के बनने के बाद रेवाड़ी में उद्योग वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को काफी फायदा होने वाला है। इससे रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। इस हाइवे के बनने के बाद रियल एस्टेट को बूस्ट मिलेगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी। रेवाड़ी के लिए यह हाईवे वरदान साबित होगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp