
Best24News, Haryana News: हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी फूलचंद मुलाना के निधन पर राष्ट्रीय नवचेतना मंच के अखिल भारतीय संयोजक एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय महामंत्री विजय सोमाणी ने गहरा दुख व्यक्त किया। शुक्रवार को उन्होंने अंबाला स्थित मुलाना के निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी फूलचंद मुलाना का निधन प्रदेश की राजनीति और जनता के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर पवन अग्रवाल, प्रधान वैश्य समाज अंबाला, दुष्यंत चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण अंबाला, इंस्पेक्टर रोहताश सिंह खटाना, दीपू राव और राकेश कटारिया सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें:BJP ने रेवाड़ी में तीन मोर्चों के जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, जानें किसे मिली जिम्मेदारी ?

इसके बाद विजय सोमाणी ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने चौधरी फूलचंद मुलाना को अद्वितीय व्यक्तित्व का धनी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा नेता बताया। उन्होंने कहा कि मुलाना के साथ उनके परिवार के पुराने संबंध रहे हैं। शिक्षा मंत्री रहते हुए देश-विदेश और विभिन्न राज्यों के दौरों के दौरान उन्हें मुलाना के साथ रहने और उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।
संघर्षों से तय किया राजनीति का सफर
ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली
विजय सोमाणी ने कहा कि चौधरी फूलचंद मुलाना ने अपने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वे रेत पर चलकर स्कूल जाते थे। जीवन के संघर्षों से मिले अनुभवों ने उनके भीतर गरीबों के प्रति संवेदनशीलता पैदा की और वे एक सामाजिक नेता के रूप में स्थापित हुए। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश की सेवा की और कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली।
उन्होंने कहा कि मुलाना ने सामाजिक एकता को मजबूत करने और भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पुत्र वरुण चौधरी सांसद हैं, जबकि पुत्रवधू पूजा चौधरी हरियाणा विधानसभा की सदस्य हैं। वरुण चौधरी अपने पिता के बताए मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।
एसवाईएल और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी रखी बात
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी
प्रेसवार्ता के दौरान विजय सोमाणी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की आगामी रणनीति और एसवाईएल नहर के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि न्यास वर्ष 2027 में पुरातत्व विभाग से संबंधित मामले में आदेश दिलवाने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने पंजाब चुनाव के संदर्भ में एसवाईएल नहर का उल्लेख करते हुए कहा कि नहर का निर्माण कराकर नहरी पानी का समान वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
अंत में विजय सोमाणी ने मुलाना परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक क्षति है। उनके जाने से जीवन में ऐसा खालीपन आया है, जिसे भर पाना मुश्किल है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
