बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

LPG Gas Cylinder पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी अपडेट, आम जनता की परेशानियां होगी दूर

Written by: सुनील चौहान

Published:

LPG Gas Cylinder : एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से देश के लोग काफी परेशान है। भारत सरकार के द्वारा रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं के लिए एक राहत बड़ी खबर दी…


LPG Gas Cylinder पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी अपडेट
LPG Gas Cylinder पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी अपडेट
Google News Follow us on Google

LPG Gas Cylinder : एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से देश के लोग काफी परेशान है। भारत सरकार के द्वारा रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं के लिए एक राहत बड़ी खबर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से स्थिर है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब परेशान होने की जरूरत नहीं है सबको समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

LPG Cylinder की कमी होगी दूर 

नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा के द्वारा बताया गया कि एलपीजी उत्पादन में बढ़ोतरी कर दी गई है। जनता के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब लोगों को परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा।

गैस सिलिंडर की सप्लाई में कालाबाजारी रुकेगी (LPG Gas Cylinder)

सरकार ने गैस वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) को लागू कर दिया है ताकि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की फर्जी डिलीवरी ना हो और जमाखोरी पर भी रोक लगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी सामान्य 

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी लगभग स्थिर हो चुकी है। सरकार के इस कदम से छोटे रेस्टोरेंट होटल और व्यवसाययों को राहत मिली है वहीं देश में 5 किलो वाला गैस सिलेंडर भी काफी बिक रहा है। सरकार के द्वारा जागरूकता अभियान के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आपको आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।अब किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आसानी से सबको गैस सिलिंडर उपलब्ध होगा। सिलिंडर के लिए OTP बताना होगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp