शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Murder in Haryana: व्यापारी के हत्यारे बने रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनौती, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Written by: सुनील चौहान

Published:

Murder in Haryana: रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव बहाला में खाद और बीज विक्रेता मोहन की हत्या के मामले में वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली…


व्यापारी के हत्यारे बने रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनौती, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
व्यापारी के हत्यारे बने रेवाड़ी पुलिस के लिए चुनौती, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Google News Follow us on Google

Murder in Haryana: रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव बहाला में खाद और बीज विक्रेता मोहन की हत्या के मामले में वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।व्यापारी की हत्यारों को पकडना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। हत्यारो की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों और व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।Murder in Haryana

Advertisement

पेशेवर शूटर तो नहीं: रेवाड़ी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को इस तरह अंजाम दिया, ताकि मौके पर कोई ठोस सुराग न मिले। इसी आधार पर पुलिस को शक है कि हत्या करने वाले आरोपी स्थानीय नहीं बल्कि बाहर से बुलाए गए पेशेवर शूटर हो सकते हैं। पुलिस इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है कि सुपारी किसी बाहरी व्यक्ति ने दी या इसके पीछे किसी पारिवारिक सदस्य अथवा करीबी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।Murder in Haryana

सुनियोजित तरीके से की गई थी Harya : रेवाड़ी पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से की गई थी और इसमें सुपारी किलरों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हत्या का कारण फिलहाल कारोबार से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, हालांकि असली वजह का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

डीएसपी स्तर के अधिकारी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

23 दिसंबर को की थी हत्या: बता दे रेवाड़ी के गांव बहाला में मंगलवार 23 दिसंबर की शाम को हुई थी। मोहन उस समय गांव में स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे और उनका बेटा दुष्यंत भी वहीं मौजूद था। शाम करीब चार बजे एक कार में सवार होकर दो युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दवा लेने के बहाने मोहन को बुलाया और नजदीक आते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, जिसमें वारदात के बाद व्यापारी के पीछे से भागते हुए आरोपी दिखाई दे रहे हैं। इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्तों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।Murder in Haryana

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp