शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Success Story: कहानी दृढ़ संकल्प की! 3 बार फेल होने के बाद भी नहीं टूटा हौंसला और बन गई IAS अफसर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी…


Success Story A story of determination Even after failing 3 times she did not lose courage and became an IAS officer
Success Story A story of determination Even after failing 3 times she did not lose courage and became an IAS officer
Google News Follow us on Google

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं।

कहानी दृढ़ संकल्प की

इस परीक्षा में सिर्फ कुछ ही लोग सफल हो पाते हैं। जहां कुछ लोग किसी कारण से हार मान लेते हैं लेकिन कई लोग अपने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से मिसाल कायम करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

IAS अधिकारी अर्पिता दुबे महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है। छोटी उम्र से ही उनका अकेडमिक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा। उन्होंने सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

2019 में पहली बाद दिया UPSC
अर्पिता ने साल 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पहली बार दी थी। इस बार प्री एग्जाम भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। जो एक बहुत बड़ा झटका था।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

2020 में आई 383 रैंक

हार मानने के बजाय, उन्होंने इसे सीखने के अनुभव के रूप में लिया। 2020 में, वह और मजबूत होकर वापस आईं, और उसकी मेहनत रंग लाई जब उन्होंने 383वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हो गई।

टारगेट सेट था

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हालांकि, उसकी असली ख्वाहिश भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होना था। अर्पिता ने 2021 में फिर से यूपीएससी परीक्षा दी, लेकिन अपने लक्ष्य से चूक गईं।

अडिग रहा संकल्प
असफलता मिलने के बावजूद भी उनका संकल्प अडिग रहा। अपने चौथे और लास्ट अटेंप्ट में अर्पिता ने अपनी तैयारी पर पूरा फोकस करने के लिए आईपीएस की ड्यूटी से ब्रेक लिया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp