शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में विद्यार्थियों को करियर व व्यक्तित्व विकास के प्रति किया जागरूक

Written by: सुनील चौहान

Published:

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रोजगारपरक कौशलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो विस्तार व्याख्यानों का आयोजन किया गया।


राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में विद्यार्थियों को करियर व व्यक्तित्व विकास के प्रति किया जागरूक
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में विद्यार्थियों को करियर व व्यक्तित्व विकास के प्रति किया जागरूक
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा:  (Best24News) राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रोजगारपरक कौशलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो विस्तार व्याख्यानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टी.डी.एल. राजकीय महाविद्यालय, मुरथल (सोनीपत) के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार ने व्यक्तित्व विकास’ (Personal Development) एवं कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली’ (Computerized Accounting System) विषयों पर व्याख्यान दिया।

Advertisement

डॉ. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के महत्व, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा व्यक्तिगत क्षमताओं को निखारने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली की उपयोगिता एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी भी दी। उनके व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहे।

इसी क्रम में टी.डी.एल. राजकीय महाविद्यालय, मुरथल (सोनीपत) के वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार ने ‘करियर नियोजन एवं लक्ष्य निर्धारण’ (Career Planning and Goal Setting) तथा संचार एवं सॉफ्ट स्किल्स’ (Communication and Soft Skills) विषयों पर विस्तार व्याख्यान प्रस्तुत किए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा के सीडलिंग स्कूल में कैप्टन सुमित मछार के साहस को किया सम्मानित

डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा प्रभावी संचार कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विषयगत ज्ञान के साथ-साथ संचार क्षमता, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक कौशल भी सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

महाविद्यालय की ओर से दोनों अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इन व्याख्यानों का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल प्रदान करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना रहा।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा के पास NH-48 पर डंपर और ट्राले में भिड़ंत, दोनों में लगी आग

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp