Hotel Bar New Rule: पंजाब सरकार ने अवैध और जहरीली शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार के निर्देश पर आबकारी विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट, बार और मैरिज पैलेस संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे शराब परोसने के बाद खाली बोतलों को तत्काल नष्ट करें, ताकि इनका दुरुपयोग नकली शराब में न हो सके. Hotel Bar New Rule
आबकारी विभाग की विशेष बैठक में दिए गए निर्देश
जालंधर रेंज-1 के सहायक कमिश्नर के निर्देश पर आबकारी अधिकारी की अगुवाई में स्थानीय आबकारी कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में होटल, रेस्टोरेंट, बार और मैरिज पैलेस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खाली शराब की बोतलें संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर की मौजूदगी में ही नष्ट की जाएं.
क्यों जरूरी है बोतलों को नष्ट करना?
जसविंदर जीत सिंह बेदी ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि शराब की खाली बोतलों का इस्तेमाल जहरीली और नकली शराब बनाने के लिए किया जाता है. ये बोतलें बाजार में दोबारा बेची जाती हैं, और कुछ असामाजिक तत्व इनमें सस्ती, खतरनाक और मिलावटी शराब भरकर ग्रामीण व गरीब लोगों को सस्ती ब्रांडेड शराब के नाम पर बेच देते हैं.
गरीब मजदूरों को बनाया जाता है शिकार
इन जहरीली शराबों का इस्तेमाल करके गरीब और मजदूर वर्ग के लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं. उन्हें ब्रांडेड शराब के नाम पर जहरीली मिलावटी शराब सस्ती कीमत पर बेच दी जाती है. यह न सिर्फ अवैध है बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक भी है.
लगातार चल रही हैं चेकिंग टीमें
आबकारी विभाग की टीमें लगातार जिलेभर में निरीक्षण कर रही हैं. उनका मकसद है कि ऐसी अवैध गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके. विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी होटल, बार, रेस्टोरेंट या मैरिज पैलेस अपने यहां खाली बोतलों को बिना नष्ट किए न छोड़े.
जनता से सहयोग की अपील
आबकारी अधिकारी बेदी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नकली शराब से संबंधित कोई जानकारी मिले या कहीं इस तरह की गतिविधियां हो रही हों, तो तुरंत आबकारी विभाग को सूचना दें. इससे समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी और किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सकेगा. Hotel Bar New Rule
कौन-कौन रहा बैठक में शामिल?
इस विशेष बैठक में आबकारी निरीक्षक होटल और बार संचालकों को कानून की जानकारी दी और कहा कि अगर कोई इस निर्देश की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पंजाब सरकार की बड़ी पहल
यह निर्देश पंजाब सरकार की शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की रणनीति का हिस्सा है. सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर नकली और जहरीली शराब की सप्लाई बंद हो और इसके लिए नीचे से ऊपर तक पूरी चेन को तोड़ा जाए.












