बावल: दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH 48 Bawal) पर गुरुवार सुबह बावल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार कर्मचारी को कूचल दिया । मृतक की पहचान बावल के गांव नरसिंहपुर के रहने वाले 37 वर्षीय पुरुषोत्तम के रूप में हुई है।
हाईवे पर हुआ हादसा: पुलिस ने बताया कि हाईवे पर पुरुषोत्तम दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहा था। एक ट्रक पुरुषोत्तम बावल की एक कंपनी में काम करते थे तथा ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने गांव नरसिंहपुर जा रहा था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी लगी की पुरुषोत्तम ट्रक के टायरों के नीचे आ गए।
हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए बावल अस्पताल भेज दिया। बावल थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगीं













