नारनौल। गांव कौरियावास की होनहार बेटी कोमल यादव ने UGC-NET परीक्षा में अंग्रेजी विषय से सफलता हासिल की है। कोमल ने परीक्षा में 194 अंक प्राप्त किए और इसके साथ ही जेआरएफ (JRF) के लिए भी क्वालीफाई किया है। उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है।
कोमल की सफलता की जानकारी मिलने के बाद परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए आगे की पढ़ाई और शोध के लिए शुभकामनाएं दीं।
अध्यापक संघ के पूर्व जिला प्रधान हवा सिंह ने कोमल की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और लगातार किए गए प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कोमल ने अपनी उपलब्धि से गांव का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। UGC-NET और जेआरएफ जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। कोमल की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।











