Special Train : यात्रियों को बडा तोहफा, जून में चलाई जाएंगी दो स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

On: March 21, 2026 11:47 PM
Follow Us:
यत्रियों के रेल यात्रियों के लिए जून में 2 स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही हैं।

Special Train: हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों को रेलवे का एक बडा तोहफा मिलने वाला है। यत्रियों के रेल यात्रियों के लिए जून में 2 स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। Special Train

इन जिलों को होगा फायदा: रेलवे ने मिली जानकारी के अनुसार नई स्पेशल अनारक्षित ट्रेन शुरू होने से भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ सहित 5 जिलों के लोगों का फायदा मिलेगा। स्पेशल टेन का लाभ 1 जून से 30 जून के बीच मिलेगा।Special Train

ये रहेगा शेड्यूल: बता दे कि गाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 1 जून, 6 जून, 7 जून, 8 जून, 11 जून,14 जून,15 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून, 28 जून व 29 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा 1 जून, 6 जून, 7 जून, 8 जून, 11 जून,14 जून,15 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून, 28 जून व 29 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Special Train

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: बता दे किगाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा ट्रेन का रेवाड़ी, कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

जयपुर-भिवानी-जयपुर 29 ट्रिप करवाएगी

गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा 1 जून, 6 जून, 7 जून, 8 जून, 11 जून,14 जून,15 जून, 21 जून, 22 जून, 25 जून, 28 जून व 29 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Special Train

गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 1 जून से 8 जून 2025 एवं 10 जून से 30 जून तक (29 ट्रिप) जयपुर से सुबह 7.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 1 जून से 8 जून 2025 एवं 10 जून से 30 जून तक (29 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का यहां होगा ठहराव: गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now