Rajasthan Local Body Elections : चुनाव लडने वाले सावधान! संतान संबंधी नियमों में किया ये बदलाव

On: August 20, 2026 7:45 AM
Follow Us:
LOCAL BODY ELECTION

Rajasthan Local Body Elections: राजस्थान में लंबे समय से चल रहे नगरीय निकाय चुनाव के इंतजार पर अब विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव को ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत कराया जा रहा है। इनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाएं शामिल हैं।

संतान संबंधी प्रावधानों में बदलाव: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से यह भी बताया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव में संतान संबंधी प्रावधानों को हटा दिया गया है। इसके चलते चुनाव लड़ने की पात्रता से जुड़े पुराने नियमों में बदलाव हुआ है। कुल मिलाकर अब राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की स्थिति भी सामने आने लगेगी।

Rajasthan Local Body Election 2026
Rajasthan Local Body Election 2026

तिजारा नगरपरिषद : तिजारा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 20624 मतदाता हैं। इनमें 9952 महिलाएं जबकि 10673 पुरुष मतदाता हैं। तिजारा नगरपरिषद में 35 वार्ड कुल 35 मतदान केंद्र है।

भिवाड़ी नगरपरिषद: भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 61610 मतदाता हैं। इनमें 27981 महिलाएं जबकि 33629 पुरुष मतदाता हैं। नगरपरिषद में 60 वार्ड कुल 60 मतदान केंद्र है।

किशनगढ़बास नगरपालिका : किशनगढ़बास नगरपालिका क्षेत्र में कुल 17592 मतदाता हैं। इनमें 8450 महिलाएं जबकि 9142 पुरुष मतदाता हैं। किशनगढ़बास नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है।

कोटकासिम नगरपालिका : कोटकासिम नगरपालिका क्षेत्र में कुल 10580 मतदाता हैं। इनमें 5094 महिलाएं जबकि 5486 पुरुष मतदाता हैं। कोटकासिम नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है।

मुंडावर नगरपालिका : मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र में कुल 11791 मतदाता हैं। इनमें 5661 महिलाएं जबकि 6130 पुरुष मतदाता हैं। मुंडावर नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है।

टपूकड़ा नगरपालिका : टपूकड़ा नगरपालिका क्षेत्र में कुल 7452 मतदाता हैं। इनमें 3641 महिलाएं जबकि 3811 पुरुष मतदाता हैं। नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है।

संतान संबंधी प्रावधानों में बदलाव: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से यह भी बताया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव में संतान संबंधी प्रावधानों को हटा दिया गया है। इसके चलते चुनाव लड़ने की पात्रता से जुड़े पुराने नियमों में बदलाव हुआ है। कुल मिलाकर अब राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। 27 अगस्त से नामांकन शुरू होने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की स्थिति भी सामने आने लगेगी।

 

युवा मतदाताओं पर राजनीतिक दलों की नजर: बता दे नगर निकाय चुनाव में युवा मतदाताओं की भी अहम भूमिका रहती हैं। क्योंकि ये ही समीकरण बदलते है। 18 से 25 साल के मतदाताओं की हिस्सेदारी 14.7 प्रतिशत है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों की नजर इस वर्ग पर रहेगी। टिकट बंटवारे में भी युवा चेहरों को मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। 26 से 35 साल के मतदाताओं की हिस्सेदारी 25.40 प्रतिशत हैं जबकि 36 से 50 साल के मतदाता कुल मतदाताओं का 29 प्रतिशत हैं। इसके अलावा 51 से 59 साल के मतदाताओं की हिस्सेदारी 13.9 प्रतिशत और 60 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है।

 

 

27 अगस्त से शुरू होगा नामांकन: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी। आयोग ने मतदान के लिए दो चरण तय किए हैं। पहले चरण में 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होग। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। चुनाव के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर