
रेवाड़ी। एससीईआरटी गुरुग्राम तथा जिला शिक्षा विभाग रेवाड़ी की देखरेख में खोल खंड की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सीहा स्कूल में किया गया। प्रदर्शनी में सीहा स्कूल ने सातों थीम में प्रथम स्थान हासिल करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में खंड के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञान प्रदर्शनी: सीहा दादूपंथी आश्रम के महंत स्वामी नरोत्तम दास महाराज मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे मुख्य वक्ता तथा सरपंच सरिता यादव और पीथड़ावास स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की। कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विद्यालय के डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब के जूनियर प्रकोष्ठ की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।
श्रेष्ठ जीवन के लिए कृत्रिम मेधा थीम में सीहा की मीनाक्षी प्रथम, पीथड़ावास के इशांत कुमार द्वितीय और नांगल जमालपुर की इशिका तृतीय रहीं। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में सीहा के सुमित, बास बटोड़ी की नेहा और बुड़ौली की ललिता के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। गणितीय प्रतिरूपण में खोरी की अनन्या, सीहा की पूनम और पीथड़ावास की हर्षी ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में खोरी की खुश्बू, खोल की प्रीति और सीहा की वंशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वदेशी कृषि तकनीक में सीहा की प्रिया, भालकी की चाहत और पुंसिका के समीर के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे। ग्रामीण रूपांतरण में सीहा की यतिका प्रथम, भालकी के आशीष द्वितीय और मंदोला की प्राची तृतीय रहीं। आपदा प्रबंधन में सीहा की युक्ति वर्मा, खोल के प्रियांशु चौहान और बुड़ौली की खुशी के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस की अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित चलाएं वाहन
प्राध्यापक राजपाल, अलका, यशवंत राव और सरिता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खंड स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें पीथड़ावास के प्राचार्य अजय कुमार, प्राध्यापक यशवंत राव, एबीआरसी प्रवीण कुमार, एफएलएन कोऑर्डिनेटर पूजा यादव, लेखक यशपाल आर्य, समाजसेवी कर्मबीर यादव और शशि लेखराज सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नरबीर, पूर्व प्रधान नरेश कुमार, सुमन देवी और विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह और मंजू शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब के उपाध्यक्ष हरीश कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा लाने का शेड्यूल, जानिए आपके गांव का कब है नंबर
