बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

NH 48 पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगा जाम

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे(  NH 48 )पर बुधवार को गांव जोनियावास के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले के साथ बने डिवाइडर से टकरा गया। सूचना पाकर सेक्टर छह पुलिस…


NH 48 पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगा जाम
NH 48 पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगा जाम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे(  NH 48 )पर बुधवार को गांव जोनियावास के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले के साथ बने डिवाइडर से टकरा गया। सूचना पाकर सेक्टर छह पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक चालक मृत मिला। ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के कोटपूतली बहरोड के दादूका गांव के रहने वाली हजारीलाल 65 के रूप में हुई है।

Advertisement

सुबह सुबह हुआ हादसा: पुलिस ने बताया सुबह सुबह राहगिरो का फोन आया कि एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया है। फिलहाल चालक उसे आगे पीछे करने में असमर्थ है। जब टीम मौके पर पहुंची तो उस समय तक वहां पर जाम लग चुका था। टीम ने ट्रक चालक को केबिन ने नीचे उतारा तो वह मर चुका था।

थाना सेक्टर 6 पुलिस के अनुसार सुबह-सुबह एक ट्रक गलत दिशा से धारूहेड़ा की ओर आ रहा था वह नियंत्रित होकर डिवाइडेड से टकरा गया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने बताया कि चालक का हृदय गति रुकने से मौत हुई है इसी कारण उसका ट्रक पर नियंत्रित हुआ था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:मसानी में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित: देखें प्रथम आने वाले विजेताओं की पूरी सूची

 

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: धारूहेड़ा हीरो ओवरब्रिज इस दिन होगा पूरा?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp