धारूहेड़ा: नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पौधे लगाएं ।
उन्होंन कहा केवल पौधारोपण ही नहीं उनकी नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नगर पालिका सचिव सुमित शर्मा, चेयरमैन अजय जांगड़ा, पार्षद मनोज सैनी, प्रकाश नंबरदार, सफाई निरीक्षक विनय कुमार, शंकर दारोगा, सुपरवाइजर तेज सिंह तथा अन्य कर्मचारियों ने भी पौधारोपण में भाग लिया।













