सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

SBI Bank Holiday: जल्द निपटा लें काम, लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगे देशभर में SBI बैंक की शाखाएं

Written by: सुनील चौहान

Published:

SBI Bank Holiday: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखों में लगातार 6 दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है।…


जल्द निपटा लें काम, लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगे देशभर में SBI बैंक की शाखाएं
जल्द निपटा लें काम, लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगे देशभर में SBI बैंक की शाखाएं
Google News Follow us on Google

SBI Bank Holiday: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखों में लगातार 6 दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है। कई दिनों तक बैंकों में हड़ताल रहने वाला है वहीं कुछ त्योहारों के वजह से भी बैंकों में छुट्टियां रहने वाली है।

Advertisement

जानिए कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टियां 

23 मई से 28 मई 2026 के बीच अलग-अलग कारणों से बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं। इस दौरान चौथा शनिवार, रविवार, कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां शामिल हैं।

  • 23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 25 और 26 मई: बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है।
  • 27 और 28 मई: बकरीद के अवसर पर कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

लगातार कई दिनों तक शाखाएं बंद रहने से नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और लोन से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल? (SBI Bank Holiday)

बैंकों के कर्मचारी लंबे समय से अपने कुछ मांगों को लेकर सरकार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंकों के कर्मचारी लगातार दो दिनों तक हड़ताल पर जाने वाले हैं ऐसे में बैंकों में दो दिनों तक छुट्टियां रहेगी।

अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो फटाफट निपटा दीजिए वरना आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। बैंकों ने लोगों को सलाह दिया है की छुट्टियों के दौरान बैंक आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है ऐसे में छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं, लेकिन ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाओं से राहत मिलेगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और YONO ऐप जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल भुगतान और फंड ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp