धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों ने अनोखे तरीखे से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM
धारूहेड़ा के सफाई कर्मचारी 10 वें दिन रहे हडता, लगाए नारे

धारूहेड़ा (Best24News): नगर पालिका परिसर के सामने मांगो को लेकर सफाई कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार, 15 अगस्त को 10वें दिन भी लगातार जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि मंच संचालन हरिकिशन ने किया। शनिवार को कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह अनोखे तरीके से मनाया

 

कर्मचारियों ने लगाए नारे

एक तरफ जहां पूरे देश में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था, वहीं धरना स्थल पर कर्मचारियों ने एक ओर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व सम्मान के साथ मनाया, तो दूसरी ओर सरकार की बेरुखी और अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की.

जिला प्रधान ईश्वर सिंह पौडवाल व कॉमरेड रामकुमार शनिवार को धरने को समर्थन देने पहंचें और कर्मचारियों से कहा जब सरकार उनकी मांंगे नही मानेगी वे पीछे नहीं हटेंगे। शनिवार को इकाई प्रधान श्रीमती सुमित्रा देवी ने शिरकत की।

 

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमेशा सफाई कर्मचारियों को नजरअंदाज करती आई है। चुनाव या वार्ता के समय किए गए वादों से सरकार लगातार वादाखिलाफी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।

 

धारूहेड़ा के सफाई कर्मचारी 10 वें दिन रहे हडता, लगाए नारे
धारूहेड़ा के सफाई कर्मचारी 10 वें दिन रहे हडता, लगाए नारे

ये रहे मौजूद : बता दे धारूहेड़ा में मांगो को लेकर शनिवार को 10वें दिन हडताल जारी रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव सुनील कुमार, अजय कुमार, वरुण, सुरेंद्र, मनजीत, तेज सिंह, राजवीर, मीणा, ममता, शर्मिला, हिंदू, मुमताज, गीता सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now